scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ED की रेड, SSC घोटाले में एक्शन

पश्चिम बंगाल चुनावों के बीच ईडी भी एक्शन में आ गई है. ईडी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास समेत दो ठिकानों पर रेड की है.

Advertisement
X
टीएमसी के पूर्व नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी. (File Photo: PTI)
टीएमसी के पूर्व नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी. (File Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा के बीच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का एक्शन जारी है. ईडी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो जगह छापेमारी की है. ईडी की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर और प्रसन्न कुमार रॉय के कार्यालय पर रेड की है. ईडी की टीम ने यह कार्रवाई एसएससी स्कैम से जुड़े मामले में की है.

जानकारी के मुताबिक ईडी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के साथ एसएससी सहायक शिक्षकों की नियुक्ति, एसएससी ग्रुप सी और डी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती घोटालों की जांच कर रही है. इन मामलों में तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी भी आरोपी हैं. ईडी ने पार्थ चटर्जी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार समन जारी किए थे. बताया जाता है कि पार्थ चटर्जी ने इन समन की अवहेलना की.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं ईडी के वो अफसर, जो बड़ी-बड़ी हस्तियों के घर छापा मारते हैं?

पार्थ चटर्जी एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद अब ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की कार्रवाई की है. ईडी की रेड प्रसन्न कुमार रॉय के कार्यालय पर भी चल रही है. प्रसन्न कुमार रॉय फिलहाल जेल में बंद हैं. ईडी ने पार्थ को भी गिरफ्तार किया था. पार्थ की गिरफ्तारी जुलाई 2022 में हुई थी और इस मामले में उन्हें पिछले साल (2025 में) फरवरी-मार्च में जमानत मिल गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ BJP से नहीं, ईडी और चुनाव आयोग से भी कांग्रेस की लड़ाई...', बोले केसी वेणुगोपाल

ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री के नाकतला स्थित घर पर रेड कर उनसे पूछताछ भी की. ईडी ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जब्त किए हैं. प्रसन्न कुमार के न्यूटाउन स्थित दफ्तर पर भी रेड हुई. प्रसन्न कुमार की गिनती पार्थ के करीबियों में होती है और इस स्कैम में प्रसन्न की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement