scorecardresearch
 

PAN Rules: 2 लाख से ज्‍यादा की खरीद और कर दी ये गलती, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना!

अगर आप भी बिना पैन कार्ड के बड़े-बड़े ट्रांजेक्‍शन करते हैं? तो आपको कुछ नियमों को जान लेना चाहिए, वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

Advertisement
X
पैन कार्ड को लेकर ये नियम जान लीजिए. (Photo: AI Generated)
पैन कार्ड को लेकर ये नियम जान लीजिए. (Photo: AI Generated)

हर दिन किसी ना किसी चीज की आप खरीदारी करते ही होंगे. कभी कभी ये खरीदारी जैसे शादी, मंथली बजट के लिए ज्‍यादा भी हो जाती है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि अगर 2 लाख रुपये से ज्‍यादा किसी चीज की खरीदारी करते हैं तो आपको पैन दिखाना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. 

पैन कार्ड सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए ही नहीं है, बल्कि बैंक अकाउंट खोलने, म्यूचुअल फंड में निवेश करने, प्रॉपर्टी खरीदने या दूसरे बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में भी इसका यूज होता है. अगर आपने PAN नहीं दिया या गलत PAN दे दिया, तो ट्रांजैक्शन में देरी हो सकती है, ज्‍यादा टैक्‍स भरना पड़ सकता है. कुछ मामलों में ट्रांजेक्‍शन भी रुक सकता है. 

आपको कई तरह के लेनदेन पर पैन देना आवश्‍यकता होता है. बिना पैन दिए आपका काम आगे नहीं बढ़ सकता है. वहीं अगर आपने गलती से या जानबूझकर भी गलत पैन दे दिया तो 10,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन-किन मामलों में पैन देना आवश्‍यक है. 

इन मामलों में पैन दिखाना जरूरी
20 लाख रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री करते हैं तो पैन देना जरूरी होता है. 2 लाख रुपये से ज्‍यादा के सामान या सर्विस खरीदते हैं तो पैन देना पड़ सकता है. 5 लाख रुपये से ज्यादा की कार या मोटरसाइकिल खरीदने पर भी PAN देना अनिवार्य है. 

Advertisement

2 लाख रुपये से ज्‍यादा क्‍या चीजें खरीदने पर पैन अनिवार्य 
बात करें 2 लाख रुपये से ज्‍यादा सामान खरीदने की तो अगर आप सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स (टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, फ्रिज आदि), फर्नीचर, कपड़े और फैशन उत्पाद, घरेलू उपकरण, ऑनलाइन शॉपिंग और होटल, यात्रा या अन्य सेवाएं 2 लाख रुपये से ज्‍यादा की होती है तो आपसे पैन मांगा जा सकता है. 

शेयर खरीदने पर भी पैन 
अगर कोई निवेशका अ‍नलिस्‍टेड कंपनी के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदता है तो उसे पैन दिखाना होगा. इसके अलावा, 5 लाख रुपये से ज्‍यादा की कार या मोटरसाइकिल खरीदने पर भी पैन देना अनिवार्य है. डीमैट अकाउंट खोलते या किसी अन्‍य तरह का निवेश करते हुए भी पैन दिखाना जरूरी है. 

कब लगेगा भारी जुर्माना? 
इन कामों में अगर कोई पैन नहीं देता है तो उसके आगे का प्रॉसेस नहीं होगा. लेकिन अगर कोई इसकी जगह पर गलत पैन देता है तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. करीब 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. साथ ही गलत PAN की वजह से टैक्स क्रेडिट मिलने में दिक्कत आ सकती है. रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement