scorecardresearch
 

IRCTC का 6D/5N बाली पैकेज, सिर्फ ₹61,500 में फ्लाइट-होटल-खाना और 7 जगहों की करें सैर

बाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और फ्लाइट, होटल, खाना और साइटसीइंग की अलग-अलग बुकिंग से बचना चाहते हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए काम का हो सकता है. पैकेज के तहत 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक कोलकाता से बाली की यात्रा कराई जाएगी. पैकेज में फ्लाइट, 3-स्टार होटल, मील्स, साइटसीइंग, ट्रांसफर और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं. पैकेज की शुरुआती कीमत ₹61,500 है, जबकि ग्रुप डिपार्चर में सिर्फ 20 सीटें उपलब्ध हैं.

Advertisement
X
बाली घूमने की प्लानिंग है और फ्लाइट, होटल, साइटसीइंग की अलग-अलग बुकिंग से बचना चाहते हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए है. (Photo: www.bali.com)
बाली घूमने की प्लानिंग है और फ्लाइट, होटल, साइटसीइंग की अलग-अलग बुकिंग से बचना चाहते हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए है. (Photo: www.bali.com)

किसी विदेशी डेस्टिनेशन का टूर प्लान बना रहे हैं और फ्लाइट, होटल, खाना और साइटसीइंग की अलग-अलग बुकिंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो IRCTC का नया टूर पैकेज आपके काम आ सकता है. IRCTC Tourism अपने इंटरनेशनल हॉलिडे पैकेज में ट्रांसपोर्ट, होटल, मील्स और साइटसीइंग जैसी सुविधाएं एक साथ देता है.

IRCTC ने 'Blissful Bali - Festive Spl.' नाम से ग्रुप टूर पैकेज तैयार किया है. यह यात्रा 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी. सफर की शुरुआत कोलकाता से होगी और यात्रियों को मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट से बाली ले जाया जाएगा.

इस पैकेज में फ्लाइट के साथ होटल स्टे, खाना, साइटसीइंग और ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल हैं. यानी यात्रियों को सफर के दौरान अलग-अलग सेवाओं की बुकिंग और व्यवस्था करने की जरूरत कम होगी.

बाली में इन जगहों की सैर

IRCTC के इस पैकेज में बाली के कई लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट शामिल किए गए हैं. इनमें नुसा पेनिडा आइलैंड, किंतामणि, उबुद, उलुंदानु बेडुगुल, तनाह लोट टेंपल, लेम्पुयांग और तीर्ता गंग्गा वाटर पैलेस शामिल हैं. यानी इस पैकेज में सिर्फ समुद्र तटों की सैर नहीं होगी, बल्कि आइलैंड, पहाड़ी इलाकों, मंदिरों और सांस्कृतिक-ऐतिहासिक जगहों को भी कवर किया जाएगा.

Advertisement

खाने की भी रहेगी व्यवस्था

पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हैं. इससे यात्रियों को हर दिन खाने की अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी. IRCTC का मकसद ऐसे यात्रियों को तैयार ट्रैवल प्लान उपलब्ध कराना है, जो खुद पूरी यात्रा की प्लानिंग नहीं करना चाहते.

कोलकाता से शुरू होने वाला टूर पैकेज ₹61,500 से शुरू है.

कोलकाता से बाली टूर पैकेज का प्राइस ब्रेकअप

Triple Sharing: ₹₹ 71,000 प्रति व्यक्ति

Double Sharing: ₹71,500 प्रति व्यक्ति

Single Sharing: ₹79,000 प्रति व्यक्ति

Child With BED: ₹65,600 प्रति व्यक्ति

Child Without BED: ₹61,500 प्रति व्यक्ति

इस पैकेज में फ्लाइट, 3-स्टार होटल, मील्स, साइटसीइंग, ट्रांसफर और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं. वीजा फीस करीब 2599 रुपये प्रति व्यक्ति और इंडोनेशिया टूरिज्म टैक्स 780 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से अलग से पे करना होगा, क्योंकि ये टूर पैकेज का हिस्सा नहीं हैं. कोलकाता से जाने वाले इस ग्रुप डिपार्चर में सिर्फ 20 सीटें हैं. इसलिए अगर आप अक्टूबर में बाली जाने की योजना बना रहे हैं, तो उपलब्धता और पैकेज की अंतिम कीमत की जानकारी पहले ही चेक करना बेहतर होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement