scorecardresearch
 

बड़ा बदलाव... EPFO पोर्टल से बंद हुईं दो सर्विस, नहीं होंगे ये काम!

पोर्टल के अपग्रेड करने के बाद संस्‍था ने दो सर्विस को पोर्टल से हटा दिया है और अब ये दोनों सर्विस उमंग ऐप के जरिए दिया जाएगा. अगर आप इसका यूज करना चाहते हैं तो आपको उमंग ऐप से ही करना होगा.

Advertisement
X
यूएएन सर्विस पोर्टल से हटा दी गई है. (Photo: File/ITG)
यूएएन सर्विस पोर्टल से हटा दी गई है. (Photo: File/ITG)

एक हफ्ते के अपग्रेडेशन के बाद ईपीएफओ पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया गया है. ईपीएफओ ने कहा है कि क्‍लेम प्रॉसेस को पूरा करने में कुछ दिन का समय और लग सकता है. इस दौरान कुछ सर्विस को अभी भी यूज करने में थोड़ी समस्‍या आ सकती है. इस बीच, ईपीएफओ ने दो सर्विस को डिस्‍काटिन्‍यू कर दिया है यानी कि हटा दिया है. 

ये दोनों सर्विस ईपीएफओ UAN को लेकर है. अब पोर्टल पर इन सर्विस का काम नहीं होगा. इन सर्विस को ऐप के माध्‍यम से किया जाएगा, जो उमंग ऐप के जरिए होगा. पहली सर्विस UAN एक्टिवेशन है और दूसरी सर्विस- सदस्य अब वेबसाइट से सीधे नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भी जनरेट नहीं कर सकते हैं. ये दोनों सेवाएं अब सरकार के UMANG ऐप पर ट्रांसफर कर दी गई हैं और इसके लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) भी आवश्यक होगा. 

यह बड़ा बदलाव एक बड़े डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद किया गया है, जिसका उद्देश्य, इसकी ऑनलाइन सेवाओं को तेज, अधिक सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय बनाना है. 

अपडेट के बाद क्‍या-क्‍या बदलाव होगा? 

  • EPFO पोर्टल के माध्‍यम से UAN एक्टिवेशन प्रॉसेस बंद कर दी गई है.
  • पोर्टल पर अब सीधे UAN  जनरेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. 
  • दोनों सेवाएं UMANG ऐप पर ट्रांसफर कर दी गई है. 
  • UAN को एक्टिव करने और आवंटित करने के लिए अब आधार बेस्‍ड फेस अथेंटिफिकेशन अनिवार्य होगा. 
  • भूल गए UAN को फिर से पाने के लिए भी प्रॉसेस को आसान बना दिया गया है. 

UAN को कैसे एक्टिव कर सकते हैं? 
कस्‍टमर्स अब ईपीएफओ यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के माध्‍यम से अपा UAN नंबर को एक्टिव नहीं कर सकते हैं. इसके बजाय, अब UAN को एक्टिव करने के लिए आधार बेस्‍ड अथेंटिफिकेशन का यूज करके उमंग ऐप के माध्‍यम से पूरा किया जाना चाहिए. 

Advertisement

UMANG ऐप से कैसे एक्टिव करें UAN 

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  2. अब ईपीएफओ सर्विस ओपन करें.  
  3. अब 'फेस के माध्‍यम से UAN सर्विस' सेक्‍शन के तहत 'UAN एक्टिवेशन' को सेलेक्‍ट करें. 
  4. आधार कार्ड से चेहरे का अथेंटिफिकेशन पूरा करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. 

अब उमंग ऐप से डायरेक्‍ट UAN जनरेशन भी 
ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से नया यूएएन जनरेट करने की सुविधा भी हटा दी है. जिन कर्मचारियों को नए यूएएन की आवश्यकता है, उन्हें अब उमंग ऐप का उपयोग करना होगा. UMANG ऐप भारत सरकार का डिजिटल सेवा मंच है, जो उपयोगकर्ताओं को EPFO ​​समेत कई सर्विस प्रोवाइड कराता है. 

नया UAN कैसे करें जनरेट? 

  • सबसे पहले UMANG ऐप खोलें. 
  • ईपीएफओ सेवाओं का चयन करें. 
  • अब यूएएन आवंटन और एक्टिवेशन पर क्लिक करें. 
  • आधार बेस्‍ड फेस अथेंटिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करें.  
  • फिर यूएएन जनरेट करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement