दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. दूसरे राज्यों से देश की राजधानी में आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने इस प्रोटेस्ट का ऐलान किया है.
रेलवे के एक आधिकारिक सर्कुलर में निर्देश दिया गया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली उन सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को वहीं से रद्द कर दिया जाए, जिन्हें कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना है. देश के विभिन्न राज्यों से चलकर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने के लिए निर्धारित 165 में 38 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल के डीआरएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पटना और आसपास के क्षेत्रों से चलकर 10 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसी तरह बनारस से दिल्ली आने वाली दो ट्रेनों- शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) के 9 अक्टूबर को रद्द रहने की जानकारी सामने आई है. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें.
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे रवाना होने वाली थी. इसका नई दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय 10 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे था.
12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे रवाना होने वाली थी. इसके 10 अक्टूबर को सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था.
20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होने वाली थी. इसके 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय था.
22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को शाम 7:50 बजे रवाना होने वाली थी. इसके 10 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था.
12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 22:15 बजे बनारस से रवाना होने वाली थी. इसके 10 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था.
12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को 23:10 बजे बनारस से रवाना होने वाली थी. इसके 10 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था.
रेलवे के मुताबिक, गुरुवार को सेंट्रेल दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के कारण करीब 5,000 यात्री अपनी ट्रेनें नहीं पकड़ पाए थे. रेलवे सूत्रों के मुताबिक खुफिया सूचनाओं और यातायात संबंधी सलाह के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मध्य दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़कों पर भारी जाम लग सकता है. यात्रियों को ऐसी परेशानी से बचाने के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन स्टेशन पर ही रद्द करके एहतियाती कदम उठाया गया है.
हावड़ा और सियालदह राजधानी भी रद्द
दिल्ली में जाम की आशंका को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने पश्चिम बंगाल से चलने वाली 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. ये ट्रेनें 9 अक्टूबर को रवाना होने वाली थीं.
राजस्थान-हरियाणा रूट की ट्रेनें भी रद्द
रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को चलने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया है. इनमें राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
ट्रेन नंबर 15308, सिरसा-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को सिरसा से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12964, उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12963, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज: 9 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी: 10 अक्टूबर को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14737, भिवानी-तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14728, तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी.
प्रयागराज से दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें रद्द
गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12451 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 64107 दनकौर-दिल्ली ईएमयू
गाड़ी संख्या 64113 खुर्जा-गाजियाबाद ईएमयू
10 अक्टूबर 2026 को ये ट्रेनें भी आज रद्द
गाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू
गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू
गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला-दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू
गाड़ी संख्या 64583 टुंडला-दिल्ली मेमू
गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू
गाड़ी संख्या 64109 दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू
सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली यात्रियों से अपील की है कि दिल्ली रूट पर यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद असुविधा का सामना न करना पड़े. ट्रेन रद्द होने की स्थिति में यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं. यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस (NTES) ऐप या रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों से ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं.
57 मेट्रो स्टेशन रह सकते हैं बंद
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. वहीं, मेट्रो सेवाओं पर भी पाबंदियों लागू रह सकती हैं. दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी (DMRC) से 10 अक्टूबर को 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की सिफारिश की है. प्रभावित होने वाले प्रमुख मेट्रो स्टेशनों में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, कश्मीरी गेट, हौज खास, आईएनए और लाजपत नगर शामिल हैं.
इन पाबंदियों के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. इसका असर प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों और रोजाना आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाले मेट्रो मार्गों पर भी पड़ सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले मेट्रो सेवाओं से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर जांच लें.
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के कुल 23,000 जवानों की तैनाती की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर के बीच CAPF की 221 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस को CAPF की 110 अतिरिक्त कंपनियां भी उपलब्ध कराई गई हैं.
तैनात की जाने वाली कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 10, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 7 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक कंपनी शामिल है.
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की जाएगी. पूरे घटनाक्रम पर कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी. इसके अलावा, अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में चेहरा पहचानने वाले कैमरे (Face Recognition System) भी लगाए जाएंगे.