scorecardresearch
 

पहले से ज्यादा सेफ और स्टाइलिश होकर आईं टोयोटा की दो कारें

वाहन बनाने वाली देश की एक प्रमुख कंपनी टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान सेगमेंट की कार ईटिओस और हैचबैक सेगमेंट की ईटिओस लीवा का एडवांस वर्जन उतार दिया है. कार कंपनियों की बढ़ती रेस के बीच टोयोटा ने ईटिओस और ईटिओस लीवा को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है.

Advertisement
X
आया इटिओस का नया वर्जन
आया इटिओस का नया वर्जन

वाहन बनाने वाली देश की एक प्रमुख कंपनी टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान सेगमेंट की कार इटिओस और हैचबैक सेगमेंट की इटिओस लीवा का एडवांस वर्जन उतार दिया है. कार कंपनियों की बढ़ती रेस के बीच टोयोटा ने इटिओस और इटिओस लीवा को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है.

कंपनी के मुताबिक नए संस्करण में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है. इन कारों में दो फ्रंट एयरबैग के साथ ही टेकोमीटर, रियर डिफौगर, डुअल कलर इंटिरियर, वुड फिनिश डोर हैंडल, रियर डिफॉगर सहित कई फीचर्स उपलब्ध है.

सेडान सेगमेंट की इटिओस के पेट्रोल संस्करण की एक्स शोरूम कीमत 5.53 लाख से 7.23 लाख रुपये है जबकि इसके डीजल संस्करण की एक्स शोरूम कीमत 6.82 लाख से 8.30 लाख निर्धारित की गई है. इसके साथ ही हैचबैक सेगमेंट की पेट्रोल से चलने वाली इटिओस लीवा कार की एक्स शोरूम कीमत 4.53 लाख से लेकर 6.23 लाख के बीच है जबकि इसके डीजल संस्करण की कीमत 5.92 लाख से 7.12 लाख रखी गई है.

 

Advertisement
Advertisement