लग्जरी कारों का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी. लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने जगुआर XF 2014 का सस्ता मॉडल इंडियन मार्केट में उतार दिया है. जगुआर XF मॉडल को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल के रूप में पेश किया गया है. इसकी कीमत भारत में लगभग 48.30 लाख रुपये रखी गई है. जगुआर XF 2014 कंपनी के देश के 17 शहरों में मौजूद सभी 19 आउटलेट्स में मिलेगी.
इसलिए है ये खास
- इस मॉडल में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम हैं.
- इसका इंजन 240 पीएस का पावर और 340 एनएम टॉर्क देता है.
- इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है.
- यह 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 7.9 सेकंड का समय लेती है.
- इसका टॉप माइलेज 10.8 किलोमीटर प्रतिलीटर है.
- इसमें सनरूफ, फुल साइज स्पेयर व्हील, रीयर व्यू कैमरा और नेविगेशन जैसे आधुनिक फीचर्स हैं.