scorecardresearch
 

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक गिरकर हुआ बंद

मंगलवार को सेंसेक्स 176.27  अंकों की गिरावट के साथ 33,891.13 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो यह 52.45 अंक गिरकर 10,198.40 के स्तर पर बंद हुआ है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (File photo)
प्रतीकात्मक तस्वीर (File photo)

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन की शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की. कारोबार के दौरान बाजार थोड़ा संभला लेक‍िन फिर इसमें गिरावट शुरू हो गई. मंगलवार को बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ है.

मंगलवार को सेंसेक्स 176.27  अंकों की गिरावट के साथ 33,891.13 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो यह 52.45 अंक गिरकर 10,198.40 के स्तर पर बंद हुआ है.

खत्म होने के दौरान निफ्टी-50 पर टेक महिंद्रा, ग्रासिम, गेल के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं. दूसरी तरफ, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, सिप्ला और इंडियन ऑयल कंपनी के शेयर लाल निशान के नीचे बंद हुए हैं.

इससे पहले सुबह भी ने गिरावट के साथ शुरुआत की. मंगलवार को सेंसेक्स 103 अंक‍ गिरकर खुला. निफ्टी की भी शुरुआत कमजोर रही. इसने 39 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया.

Advertisement

मंगलवार को सेंसेक्स ने 103.45 अंकों की गिरावट के साथ 33963.95 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. निफ्टी की बात करें तो यह 39.40 अंक गिरकर 10211.50 के स्तर पर खुला. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement