scorecardresearch
 
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 26,553 और निफ्टी 8,040 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 38 अंकों की गिरावट के साथ 26,553 पर और निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ 8,040 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 113.43 अंकों की तेजी के साथ 26,704.02 पर खुला और 38 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 26,553 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,800 के ऊपरी और 26,510 के निचले स्तर को छुआ.

एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.20 अंकों की तेजी के साथ 8,104.90 पर खुला और 21 अंकों या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 8,040 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,116 के ऊपरी और 8,027 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 11,034 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 11,299 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Advertisement