scorecardresearch
 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 164 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई.

Advertisement
X

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.23 बजे 164.37 अंकों की गिरावट के साथ 26,926.05 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 51.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,069.90 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82.30 अंकों की गिरावट के साथ 27,008.12 पर खुला.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,084.45 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement