scorecardresearch
 

सीधा रसोई में पहुंचा GST का असर, घरेलू सिलेंडर में 32 रुपये की बढ़ोतरी

जीएसटी के लागू होने से पहले कई राज्यों को एलपीजी के लिए टैक्स नहीं देना होता था, लेकिन कुछ राज्यों में इस पर 2-4 प्रतिशत का वैट लगता था. लेकिन अब क्योंकि LPG को 5% के स्लैब में रखा गया है, तो इसकी कीमत में 12-15 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है.

Advertisement
X
जीएसटी से बढ़े एलपीजी के दाम
जीएसटी से बढ़े एलपीजी के दाम

1 जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद कई चीजों के दाम में कटौती हुई है, तो कई चीजों के दाम बढ़े भी हैं. लेकिन मिडिल क्लास को एक और झटका लगा है, GST लागू होते ही घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. अब लोगों को LPG सिलेंडर लेने के लिए 32 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. दरअसल, ये दाम जीएसटी लागू होने और सब्सिडी में कटौती से बढ़ेंगे.

अंग्रेजी अखबार इकॉनिमिक टाइम्स के मुताबिक, जीएसटी के लागू होने से पहले कई राज्यों को एलपीजी के लिए टैक्स नहीं देना होता था, लेकिन कुछ राज्यों में इस पर 2-4 प्रतिशत का वैट लगता था. लेकिन अब क्योंकि LPG को 5% के स्लैब में रखा गया है, तो इसकी कीमत में 12-15 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है.

इसके अलावा जून से ही में भी कुछ कटौती की गई है. उदाहरण के तौर पर अगर जून तक किसी के पास 119 रुपये तक की सब्सिडी आती थी, तो अब उसे मात्र 107 रुपये ही सब्सिडी के रुप में मिलेंगे. इसका मतलब जीएसटी और सब्सिडी के कारण आम आदमी की जेब पर सीधे तौर पर 30-32 रुपये का असर पड़ रहा है.

Advertisement

हालांकि, जीएसटी के आने से में 69 रुपये तक की कटौती हुई है. इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर पर 22.5% तक का टैक्स लगता था, लेकिन अब इसे 18% स्लैब में रखा गया है जिसके कारण दाम घटे हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement