scorecardresearch
 
रिजर्व बैंक के लिये नीतिगत पहल करने का अनुकूल माहौल : वित्त मंत्रालय

मुद्रास्फीति में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में कोई वृद्धि नहीं करने से रिजर्व बैंक के लिये मौद्रिक नीति संबंधी पहल के लिए अनुकूल माहौल बना है. यह बात आज वित्त मंत्रालय ने कही. फेडरल रिजर्व ने कल नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी न करने का फैसला किया.

Advertisement
X

सिन्हा से पूछा गया था कि क्या रिजर्व बैंक अपनी आगामी से पहले दर में कटौती कर सकता है? उन्होंने कहा, हमें देखना है कि रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन और रिजर्व बैंक इन सभी बातों को किस प्रकार से लेते हैं और उस पर क्या निर्णय लेते हैं, वैसे हम अनुकूल माहौल में हैं.

रिजर्व बैंक इस कैलेंडर वर्ष में जनवरी के बाद से अब तक प्रमुख नीतिगत दर में . इससे पहले अगस्त में हुई मौद्रिक समीक्षा में केन्द्रीय बैंक ने नीतिगत दर को पूर्ववत रखा. उसके बाद से थोक मुद्रास्फीति के साथ साथ खुदरा मुद्रास्फीति भी रिकार्ड निम्न स्तर पर पहुंच चुकीं हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement