scorecardresearch
 

आसान हो कारोबार, व्यापारियों के लिए सरकार ने शुरू की ये सुविधाएं

देश में कारोबार करने के लिए बेहतर महौल तैयार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है. इसके लिए सरकार ने कई सुविधाएं शुरू की हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कारोबार करने के लिए बेहतर महौल तैयार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है. इसके लिए सरकार ने कई सुविधाएं शुरू की हैं. जहां पर कारोबारी जीएसटी रजिस्ट्रेशन, बिजली कनेक्शन और नाम तय करने की सुविधा समेत अन्य चीजों का फायदा उठा सकते हैं.

खास तौर से दिल्ली और मुंबई क्षेत्र में कारोबार शुरू करने पर की भी सुविधा शुरू कर दी है. यहां के कारोबारियों को 15 दिन के अंदर एप्लीकेशन के बाद बिजली कनेक्शन मिल जाएगा.

अब 10 लाख रुपये तक की वाली कंपनी से कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय  ने ऑथराइज्ड कैपिटल फीस नहीं लेने का फैसला किया है. कारोबारी को कंपनी के इनकॉरपोरेशन के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी. इसके साथ ही अब एक दिन के अंदर कंपनी बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Advertisement

इसके अलावा कारोबारी अब की मदद से इनकॉरपोरेशन के समय कंपनी का यूनीक नाम भी रिजर्व कर सकेंगे. इसके साथ ही पैन, टैन और डीआईएन लेने के लिए एक एप्ल‍िकेशन का फॉर्मेट तैयार किया गया है. इन सबके लिए कारोबारी को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरने होंगे.

इसी तरह कंपनी के तैयार करने के लिए परमीशन का तरीका भी आसान कर दिया गया है. जल्द बिल्डिंग अप्रूवल हो इसके लिए उसे रिस्क बेस्ड क्लासिफिकेशन कैटेगरी में डाल दिया गया है. इसके साथ ही और ज्वाइंट इंस्पेक्शन की भी सुविधा शुरू की गई है.

3 दिन में कारोबारियों को दिया जाएगा. इसके साथ ही हर महीने सिर्फ रिटर्न जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी फाइल करनी होगी. 250 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाली कारोबारियों को कॉरपोरेट टैक्स 30 फीसदी की जगह 25 फीसदी देना होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement