scorecardresearch
 

अभी खुले सिगरेट बेचने पर नहीं लगेगी रोक

सिगरेट स्मोकर्स और खुला सिगरेट बेचने वालों के लिए राहत की खबर है. खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की सिफारिश को फिलहाल टाल दिया गया है.

Advertisement
X

और खुला राहत की खबर है. खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की सिफारिश को फिलहाल टाल दिया गया है. सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से योजना की समीक्षा करने के लिए कहा है. दरअसल सरकार चाहती है कि पहले तंबाकू पैदा करने वाले किसानों के लिए खेती का विकल्प तलाशा जाए.

हालांकि इस फैसले से सिविल सोसायटी तथा कार्यकर्ता हतप्रभ हैं. स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने राज्यसभा में कहा था कि मुद्दे को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा. इसके कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल तंबाकू पैदा करने वाले किसानों के मुद्दे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू से बुधवार को मिला था और प्रस्ताव के संदर्भ में चर्चा की थी.

आधिकारिक सूत्रों की मानें, तो सांसदों ने मंत्री को तंबाकू किसानों के लिए खेती का विकल्प तलाशे बिना खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक संबंधी सिफारिश पर आगे कदम बढ़ाने के प्रति चेतावनी दी.

खुले सिगरेट की बिक्री पर रोक संबंधी सिफारिश स्वास्थ्य मंत्रालय की एक कमेटी द्वारा सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (सीओटीपीए) की समीक्षा के लिए किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement