scorecardresearch
 

नोएडा-गुरुग्राम महंगा, इन 4 शहरों में सस्ते में मिल रहा है घर और प्लॉट

बढ़ती महंगाई के इस दौर में समझदारी इसी में है कि ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय उन उभरते हुए बाजारों में निवेश किया जाए जहां आज दाम कम हैं और कल विकास की अपार संभावनाएं हैं.

Advertisement
X
महंगे नोएडा-गुरुग्राम का विकल्प (Photo-ITG)
महंगे नोएडा-गुरुग्राम का विकल्प (Photo-ITG)

दिल्ली-एनसीआर में अपना एक घर होना कभी आम आदमी का सबसे बड़ा सपना हुआ करता था, लेकिन आज के दौर में यह सपना बजट से बाहर होता जा रहा है. गुरुग्राम और नोएडा जैसे प्रमुख रियल एस्टेट हब में जमीन और फ्लैट्स की कीमतें इस कदर आसमान छू रही हैं कि मध्यम वर्ग के लिए यहां निवेश करना लगभग असंभव हो गया है. रही-सही कसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास ने पूरी कर दी है, जिसके चलते जेवर और उसके आसपास के इलाकों में भी प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़े हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि एक सीमित बजट वाला व्यक्ति घर कहां खरीदे? रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स और हालिया मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीआर के बाहरी छोर पर बसे कुछ शहर अब नए रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहे हैं, जहां आज निवेश करना भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ड्रीम होम खरीदने से पहले जान लें यह बातें, वर्ना डूब जाएगा आपका पैसा

इन 4 शहरों में मिल रहा है किफायती विकल्प

अगर आपका बजट कम है और आप बड़े घर या इन्वेसमेंट के लिए प्लॉट की तलाश में हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के पास स्थित ये चार शहर सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं:

मेरठ: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल (RRTS) के शुरू होने के बाद से मेरठ की दिल्ली से दूरी बेहद कम हो गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कनेक्टिविटी सुधरने से यहां रेजिडेंशियल प्लॉट्स और टाउनशिप की मांग बढ़ी है, लेकिन कीमतें अभी भी नोएडा-गुरुग्राम के मुकाबले काफी कम हैं.

Advertisement

रोहतक: हरियाणा का यह शहर अपने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशनल हब के लिए जाना जाता है. दिल्ली-रोहतक हाईवे और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट-फ्रेंडली आशियाना तलाशने की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है.

रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर स्थित होने के कारण रेवाड़ी में औद्योगिक विकास तेजी से हो रहा है. यहां मिडिल क्लास के लिए किफायती दरों पर फ्लैट और स्वतंत्र प्लॉट उपलब्ध हैं.

पलवल: केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चलते पलवल की कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीनदयाल जन आवास योजना के तहत यहां किफायती प्लॉट्स के कई विकल्प मौजूद हैं, जो भविष्य में शानदार रिटर्न दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नोएडा में जमीन खत्म! कैसे होगा शहर का विकास, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

नोएडा एक्सटेंशन या गुरुग्राम के कोर इलाकों में जहां प्रॉपर्टी रेट्स ₹8,000 से ₹15,000 प्रति स्क्वायर फीट या उससे भी ऊपर पहुंच चुके हैं, वहीं मेरठ, रोहतक, रेवाड़ी और पलवल में आज भी कम बजट में बड़े घर, इंडिपेंडेंट फ्लोर या प्लॉट खरीदे जा सकते हैं. एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार और आरआरटीएस (RRTS) नेटवर्क ने इन शहरों को दिल्ली के कोर कमर्शियल सेंटर्स से जोड़ दिया है.

रियल एस्टेट जानकारों का मानना है कि इन इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शुरुआती या मिड-स्टेज में है. इसलिए, अगले 3 से 5 सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में 12% से 15% तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement