scorecardresearch
 

संकट के बीच चमका दुबई का रियल एस्टेट, बिक रहे हैं करोड़ों के घर

जुमेराह और दुबई मरीना जैसे प्रीमियम इलाकों में करोड़ों के आलीशान विला, अपार्टमेंट्स और फैमिली रेंटल्स की मांग तेजी से लौटी है, जो इस रियल्टी बाजार के पूरी तरह परिपक्व होने का साफ संकेत है.

Advertisement
X
दुबई रियल एस्टेट की 'सुपरफास्ट' वापसी (Photo-ITG)
दुबई रियल एस्टेट की 'सुपरफास्ट' वापसी (Photo-ITG)

भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में किसी भी रियल एस्टेट मार्केट की असली परीक्षा इस बात से नहीं होती कि वहां काम-काज की रफ्तार कितनी धीमी हुई है, बल्कि इससे होती है कि बाजार कितनी तेजी और मजबूती से वापसी करता है.

यूएई के प्रमुख प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म 'बायुत' (Bayut) के हालिया आंकड़े बताते हैं कि रियल एस्टेट बाजार से खरीदारों की डिमांड गायब नहीं हुई है, बल्कि उसका रुख और प्राथमिकताएं बदल रही हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बदलाव सिर्फ वेबसाइट पर प्रॉपर्टी ब्राउज़ करने या ट्रैफिक तक सीमित नहीं है, बल्कि प्लेटफॉर्म पर खरीदारों और किरायेदारों के वास्तविक लेनदेन में साफ नजर आ रहा है, जो उनके मजबूत इरादे को दर्शाता है.

गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई में यह मजबूती और रिकवरी मुख्य रूप से बाजार के तीन हिस्सों में सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है. प्रीमियम सेल्स कॉरिडोर्स , स्थापित मिड-मार्केट ओनरशिप कम्युनिटीज और परिवारों को ध्यान में रखकर बनाए गए विला रेंटल्स. इन तीनों ही मामलों में बाजार का उछाल उन जगहों पर दिख रहा है, जो केवल सट्टेबाजी या निवेश के नजरिए से नहीं, बल्कि व्यावहारिक जरूरतों, लंबी अवधि की प्लानिंग और हाई-वैल्यू फैसलों से जुड़ी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईंट-सीमेंट नहीं, अब मिट्टी और छप्पर के घर बना रहे हैं लोग, लौटा पुराना दौर

बाजार में सुधार

बाजार में सुधार का सबसे स्पष्ट संकेत ओनरशिप मार्केट, खासकर टॉप-एंड सेगमेंट से मिल रहा है. विला की बिक्री में न केवल 20 लाख से 50 लाख दिरहम (Dh 2M - 5M) के बजट में मजबूत रिकवरी देखी जा रही है, जो आम एंड-यूज़र की मांग को दिखाता है. बल्कि 2 करोड़ से 5 करोड़ और 5 करोड़ से 10 करोड़ दिरहम के सुपर-प्रीमियम ब्रैकेट में भी जबरदस्त उछाल है. इस दायरे में आम परिवारों की व्यावहारिक जरूरतें और दुबई के सबसे आलीशान रिहायशी इलाके दोनों शामिल हैं, जहां 'दुबई हिल्स एस्टेट', 'पाम जुमेराह' और 'अमीरात हिल्स' जैसी हाई-प्रोफाइल कम्युनिटीज में सबसे ज्यादा हलचल देखी जा रही है.

दुबई का रियल एस्टेट मार्केट अब केवल हवा-हवाई दावों पर नहीं, बल्कि खरीदारों के वास्तविक और परिपक्व फैसलों पर टिक गया है. 'बायुत' (Bayut) के आंकड़ों के मुताबिक, अपार्टमेंट सेगमेंट में 1 करोड़ से 5 करोड़ दिरहम (Dh 10M - 50M) वाले आलीशान घरों की मांग जुमेराह और दुबई मरीना जैसे प्रीमियम इलाकों में तेजी से लौटी है. 

वहीं, पारिवारिक जरूरतों से जुड़ा विला रेंटल्स मार्केट (1 लाख से 5 लाख दिरहम बजट) भी अराबियन रैंचेस और डैमैक लैगून्स जैसे सबअर्बन इलाकों में बेहद मजबूत बना हुआ है, जो स्कूल साइकिल और लॉन्ग-टर्म फैमिली प्लानिंग से संचालित होता है. मंदी या अनिश्चितता के बाद बाजार में आया यह उछाल अंधाधुंध सट्टेबाजी नहीं बल्कि एक अनुशासित और समझदार खरीदार वर्ग को दर्शाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोएडा हुआ महंगा, एनसीआर का नया 'रियल एस्टेट हॉटस्पॉट' बना गाजियाबाद

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement