scorecardresearch
 

अमिताभ ने आधी रात को किया फोन... अयोध्या में खरीद ली 15 करोड़ की जमीन

राम मंदिर के बाद अयोध्या में जमीन की बढ़ती कीमतों, लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट में दिग्गजों की बढ़ती दिलचस्पी और आध्यात्मिक पर्यटन के कारण यह बूम आया है.

Advertisement
X
अमिताभ ने अयोध्या में कैसे खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी? (Photo-ITG)
अमिताभ ने अयोध्या में कैसे खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी? (Photo-ITG)

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही अयोध्या का रियल एस्टेट मार्केट आसमान छू रहा है. बड़े-बड़े बिजनेसमैन के साथ कई फिल्म स्टार्स ने भी यहां निवेश किया है. जिसमें सबसे बड़ा नाम अमिताभ बच्चन का है. अमिताभ के निवेश की एक ऐसी इनसाइड स्टोरी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. 

एक रियल एस्टेट इवेंट के दौरान देश के जाने-माने रियल एस्टेट उद्यमी अभिनंदन लोढ़ा ने खुलासा किया कि कैसे 'बिग बी' ने एक  बार देर रात खुद उन्हें फोन किया और देखते ही देखते अयोध्या में ₹15 करोड़ की एक बेहद हाई-प्रोफाइल लैंड डील फाइनल हो गई. आध्यात्मिक पर्यटन के इस नए ग्लोबल सेंटर में यह किसी सेलिब्रिटी द्वारा किया गया अब तक का सबसे चर्चित निवेश माना जा रहा है.

इस दिलचस्प डील के बारे में बात करते हुए 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के प्रमोटर अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि बच्चन ने अयोध्या में जमीन के एक बड़े टुकड़े के बारे में पूछताछ करने के लिए खुद रात में उनसे संपर्क किया था, इसके बाद उन्होंने कंपनी के एक प्रीमियम प्रोजेक्ट 'द सरयू' में 15,000 वर्ग फुट का एक बड़ा प्लॉट खरीदा, जिसकी कीमत करीब ₹15 करोड़ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑफिस स्पेस के लिए लोगों ने खूब लगाया पैसा, घरों में निवेश घटा, रियल एस्टेट में $4.5 अरब निवेश

उस बातचीत को याद करते हुए लोढ़ा ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में सोचा था कि अभिनेता किसी छोटी प्रॉपर्टी में दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन वे तब हैरान रह गए जब बच्चन ने बहुत बड़े प्लॉट की डिमांड की. 'द हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में लोढ़ा ने बताया, "मिस्टर बच्चन ने मुझे देर रात फोन किया और पूछा कि क्या मेरे पास अयोध्या में 15,000 वर्ग फुट का लैंड पार्सल उपलब्ध है? लोढ़ा के मुताबिक, यह रिक्वेस्ट इसलिए भी अनोखी थी क्योंकि आमतौर पर कोई इंडिविजुअल खरीदार इतने बड़े प्लॉट की मांग बहुत कम ही करता है, लेकिन यह बातचीत बहुत जल्द ही एक बिजनेस ट्रांजैक्शन में बदल गई.

मार्च 2026 में किया था एक और बड़ा निवेश

अयोध्या के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में अमिताभ बच्चन का यह भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, हाल ही में मार्च 2026 में बॉलीवुड अभिनेता ने अयोध्या में अपना रियल एस्टेट पोर्टफोलियो और बढ़ाते हुए HoABL से ही ₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ का एक और बड़ा लैंड पार्सल खरीदा था. अयोध्या में बच्चन का यह तीसरा निवेश है और इस ग्रुप के साथ प्लॉटेड डेवलपमेंट में यह उनकी चौथी बड़ी खरीद है.

Advertisement

2035 तक 25% की रफ्तार से बढ़ेंगे रेट!

रियल एस्टेट रिसर्च फर्म लियसेस फोरास (Liases Foras) की हालिया रिपोर्ट "अयोध्या – ए राइजिंग ग्लोबल स्पिरिचुअल कैपिटल" के मुताबिक, इस पवित्र शहर का रियल एस्टेट मार्केट बेहद नाटकीय और ऐतिहासिक रूप से बदल रहा है. 

रिपोर्ट के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल अयोध्या में जमीन की कीमतें 19% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ रही हैं, और रियल एस्टेट अनुमानों से संकेत मिलता है कि साल 2035 तक यह ग्रोथ रेट 25% की सालाना रफ्तार को भी छू सकती है. यही वजह है कि अमिताभ बच्चन जैसे देश के सबसे बड़े हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और बड़े डेवलपर्स यहां लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं, 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement