ग्लोबल से एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई है. अमेरिकी बाजार में जहां 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, वहीं जापान के निक्केई में 4 फीसदी और साउथ कोरिया के बाजार कोस्पी में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है , लेकिन भारतीय शेयर बजाार में शानदार रैली देखी जा रही है.
शुक्रवार को सेंसेक्स 563.44 अंक या 0.73% चढ़कर 77,750.31 पर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी 138.45 अंक या 0.58% चढ़कर 24,211.50 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी 274 अंक की तेजी आई है. निफ्टी मिडकैप 100 में 176.20 अंक की गिरावट आई है और निफ्टी स्मालकैप में 117.60 अंक की गिरावट आई है.
बीएसई टॉप 30 शेयरों की बात करें तो 27 शेयरों में शानदार तेजी आई है, जबकि 7 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं. आईटी शेयरों में शानदार तेजी आई है. टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.57 फीसदी की तेजी आई है. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक समेत बैंकिंग स्टॉक में भी तेजी आई है. इसके अलावा, रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है.
क्यों आई भारतीय शेयर बाजार में तेजी?
किन शेयरों में आई शानदार तेजी?
एफकॉन्स इंफ्रा के शेयरों में 8.71 फीसदी की तेजी आई है और यह 311 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एजिस लॉजिस्टिक के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी आई है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आई है. एचसीएल टेक के शेयरों में 3.30 फीसदी की तेजी आई है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयरों में 2.31 फीसदी की उछाल है. ग्रो के शेयरों में 3 फीसदी, एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)