जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी 1 नवंबर की रैली पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के अनुसार राहुल गांधी का यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा है. नड्ढा ने कहा कि 1 नवंबर का दिन भारत के इतिहास में एक काला दिन माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1984 में बेगुनाह सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था. राहुल गांधी ने आज के दिन रैली आयोजित करके सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.