scorecardresearch
 

Stock Market Rally: जापान के कोरिया तक बमबम, US-ईरान डील से झूमा Gift Nifty, भारत के लिए ग्रीन सिग्नल

Stock Market Rally: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर डील पूरी होने का ऐलान किया, तो दुनियाभर के शेयर बाजार रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे. जापान और कोरिया का मार्केट को 5 फीसदी से ज्यादा उछल गया.

Advertisement
X
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)

दुनियाभर के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. जापान, कोरिया से लेकर हांगकांग तक के बाजार झूम उठे हैं, तो वहीं Gift Nifty भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का संकेत दे रहा है. ये बहार देखने को मिली है अमेरिका और ईरान को लेकर आई एक खबर के बाद. 

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते पर सहमति का ऐलान किया, तो अमेरिकी शेयर बाजारों में अचानक बड़ी रैली आ गई. इसके बाद सोमवार को जैसे ही एशियाई शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत हुई, ये भी रॉकेट की तरह भागने लगे. वहीं सेंसेक्स-निफ्टी के लिए बड़ा संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी भी करीब 350 अंक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था, जो भारतीय बाजार में जोरदार तेजी का सिग्नल दे रहा है. 

पहले दिए संकेत, अब किया ऐलान 
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान के साथ जल्द शांति समझौता होने के संकेत दे दिए थे और अब इसका ऐलान भी कर दिया है. Donald Trump ने यूएस-ईरान शांति समझौते का ये ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने अकाउंट पर पोस्ट के जरिए किया. 
  
उन्होंने कहा कि, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि, 'दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!'

Advertisement

ट्रंप के इस ऐलान का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर देखने को मिला है और ये कारोबार की शुरुआत होते ही धड़ाम हो गईं. ब्रेंट क्रूड की कीमत एक झटके में करीब 4 फीसदी लुढ़ककर 83 डॉलर पर आ गई, तो वहीं WTI क्रूड का प्राइस भी 80 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया. 

डील डन होते ही झूमे शेयर बाजार
ट्रंप के ईरान के साथ डील डन होने के ऐलान का सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिला. जहां बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली थी, तो वहीं सोमवार को खुलने के साथ ही एशियाई बाजार बमबम हो गए. 

Japan Nikkei 3500 अंकों से ज्यादा या 5.50 फीसदी के आसपास की छलांग लगाकर 69,593 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का HangSeng 130 अंक उछलकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा बात साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की करें, तो ये भी जापानी मार्केट की तरह ही 430 अंक या 5.40 फीसदी चढ़कर 8552 पर पहुंच गया था. 

सेंसेक्स-निफ्टी में आएगी तूफानी तेजी!
एशियाई शेयर बाजार से मिल रहे पॉजिटिव संकेत भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी आने की ओर इशारा कर रहे हैं. तो वहीं सेंसेक्स-निफ्टी के लिए बड़ा संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स (Gift Nifty) 400 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 24,000 के पार निकल गया है. 

Advertisement

बता दें कि बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1695 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ 75,527.95 के लेवल पर क्लोज हुआ था, तो वहीं NSE Nifty ने 461 अंक की बढ़त लेकर 23,622.90 पर क्लोजिंग की थी. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement