scorecardresearch
 

IND-UK FTA: आधी कीमत पर व्हिस्‍की... डिफेंडर भी हो जाएगी सस्‍ती, 15 जुलाई से लागू हो रही ये बड़ी डील

यूके से आने वाली कारों और व्हिस्‍की की कीमतों में भारी कटौती हो सकती हैं, क्‍योंकि भातर और यूके बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) 15 जुलाई से लागू हो रहा है. इस डील के तहत डिफेंडर, रोल्‍स रॉयस जैसी कारों के दाम 80 फीसदी तक घट सकते हैं.

Advertisement
X
भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट. (Photo: File/ITG)
भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट. (Photo: File/ITG)

15 जुलाई से भारत में आने वाली ब्रिटेन के सामनों की कीमत बहुत कम हो जाएगी, क्‍योंकि सरकार की ओर से FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस तहत कहा गया है कि 15 जुलाई से भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होगा. यह नोटिफिकेशन विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade) ने ब्रिटेन से इंपोर्ट होने वाली कारों पर लागू होने वाले टैरिफ रेट कोटा को लेकर किया है. 

15 जुलाई से एफटीए लागू होने के बाद ब्रिटेन से कार, व्‍हिस्‍की समेत अन्‍य उत्‍पादों के दाम में भारी कटौती होगी. खासकर कारों के दाम में 80 फीसदी तक कटौती हो सकती है. इसका मतलब है कि ब्रिटेन से इम्‍पोर्ट होने वाली लैंड रोवर, जुगआर, Rolls Royce और एस्‍टन मार्टिन जैसी कारें सस्‍ती कीमतों पर मिल सकेंगी. 

भारत-यूके एफटीए डील के तहत भारत और ब्रिटेन के ज्‍यादातर वस्‍तुओं पर शून्‍य या कम टैरिफ लगेगा. नोटिफिकेश के अनुसार, पहले साल 20,000 कारें कम ड्यूटी पर इंपोर्ट हो सकती हैं. 3000cc+ (पेट्रोल) से 2500cc+ (डीजल) की 10,000 कारें इंपोर्ट होंगी. जिनकी कस्‍टम ड्यूटी 110% से घटकर 30% हो जाएगी. 1500cc से 3000cc तक की 5,000 कारें इंपोर्ट की जा सकती हैं. इन कारों पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी 66 फीसदी से घटकर 50 फीसदी होगी. बाद में इसे धीरे-धीरे करके कम किया जाएगा. 15 साल बाद इन कारों पर कस्‍टम ड्यूटी को कम करके 10 फीसदी पर लाया जाएगा. 

Advertisement

भारत के 99 फीसदी वस्‍तुओं पर शून्‍य टैरिफ
इन नोटिफिकेशन में कहा गया है कि  पहले साल 2,500 कारें और कमर्शियल व्हीकल इंपोर्ट होंगे. EV हाइब्रिड और हाइड्रोजन कारों पर कोटा 6वें साल से लागू करने की बात कही गई है. वहीं भारत के सामानों को यूके में ड्यूटी फ्री किया जाएगा. टेक्सटाइल गारमेंट पर यूके में 12% की ड्यूटी लगती है. केमिकल्‍स पर 8 फीसदी, बेस मेटल्‍स पर 10 फीसदी की ड्यूटी लगती है, लेकिन अब इस डील से 99 फीसदी वस्‍तुएं यूके में '0%' के तहत आएंगी. 

कौन-कौन सी कारें हो सकती हैं सस्‍ती
इस कैटेगरी में प्रीमियम और सुपर लग्‍जरी कारें शामिल हैं. लैंड रोवर रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, लैंड रोवर डिफेंडर, कॉन्टिनेंटल GT, बेंटायगा, वैंटेज (Vantage) और डीबी12, रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) की फैंटम, घोस्ट (Ghost), और कलिनन जैसी गाड़‍ियों की कीमतों में 80 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. 

ब्रिटेन की व्हिस्‍की भी हो जाएगी सस्‍ती
भारत में अभी स्‍कॉच व्हिस्‍की पर 150 फीसदी का टैरिफ लगाया जाता है, लेकिन अब एफटीए के लागू होने के बाद इसके प्राइस में कटौती की जाएगी. इसपर ड्यूटी कई किस्‍तों में कट करके 40 फीसदी तक लाया जाएगा. इसका मतलब है कि धीरे-धीरे स्‍कॉच व्हिस्‍की के दाम 110 फीसदी तक कम हो जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement