scorecardresearch
 

Stock Market Rally: अचानक थमी गिरावट... शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी

Stock Market Rally: शेयर मार्केट में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह की तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलने के साथ ही रफ्तार पकड़ ली. BSE Sensex तो 350 अंक उछल गया.

Advertisement
X
शेयर बाजार की बुधवार को तेज शुरुआत. (Photo: Getty)
शेयर बाजार की बुधवार को तेज शुरुआत. (Photo: Getty)

शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट का सिलसिला थम गया है. बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए. खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) 350 अंक की छलांग लगा गया और इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE NIfty) भी तेज रफ्तार से दौड़ लगाता हुआ नजर आया. शुरुआती कारोबार में जौमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal समेत Maruti, ITC से लेकर BEL Share तक उछाल के साथ कारोबार करते हुए नजर आए. 

सेंसेक्स खुलते ही 77000 के पार 
शेयर बाजार की तेज शुरुआत के बीच Sensex अपने पिछले बंद 76,886 की तुलना में बढ़त लेकर खुला और ओपनिंग के साथ ही 77000 का आंकड़ा पार कर गया. इसकी शुरुआत 77,245.83 के लेवल पर हुई और फिर बाजार में कारोबार आगे बढ़ने के साथ ये तेजी भी बढ़ती नजर आई. महज कुछ मिनटों के बाद ही सेंसेक्स 435 अंक की उछाल के साथ 77,322 पर ट्रेड करने लगा. 

Nifty ने भी लगा दी छलांग 
सेंसेक्स की तरह ही Nifty की चाल भी शुरुआत से ही तेज नजर आई. ये एनएसई का इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,995 के मुकाबले तेजी के साथ ओपन हुआ और खुलते ही 24,000 का आंकड़ा पार कर गया. 24,096 पर खुलने के बाद ये 120 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 24,127 पर ट्रेड करता हुआ दिखा. 

Advertisement

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के करीब 1642 शेयरों ने तेज उछाल के साथ ही ग्रीन जोन में ओपनिंग की तो वहीं 519 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जो गिरावट के साथ खुले. इसके अलावा 138 शेयरों की फ्लैट ओपनिंग देखने को मिली. 

Nifty पर इटरनल, मारुति सुजुकी, ONGC, डॉ रेड्डीज लैब्स, कोल इंडिया सबसे तेजी के साथ शुरुआत करने वाले टॉप स्टॉक रहे, जबकि एशियन पेंट्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली. 

तेल महंगा, फिर भी बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल प्राइस 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है, होर्मुज को लेकर भी अमेरिका-ईरान में तनातनी जारी है. इसके बावजूद शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए हैं. 

इस तेजी के पीछे के बड़े कारणों की बात करें, तो मारुति सुजुकी समेत तमाम कंपनियों के पॉजिटिव तिमाही नतीजों ने शेयर मार्केट को सपोर्ट किया है. इसके अलावा शेयर मार्केट में डर का पैमाना माने जाने वाले India VIX इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई है और ये 17 के स्तर के करीब आ गया है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement