मिडिल ईस्ट में टेंशन ईरान की ओर से होर्मुज में किए गए हमलों के बाद फिर से बढ़ी है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक 4% से ज्यादा का तेज उछाल आया है. इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार में रैली देखने को मिली है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अचानक 800 अंक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. बाजार में इस तेजी के बीच Infosys, Eternal, HDFC Bank समेत कई शेयर गदर मचाते हुए नजर आए.
सेंसेक्स-निफ्टी की धांसू शुरुआत
Share Market में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन ट्रेडिंग शुरू होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,765 की तुलना में जोरदार तेजी लेकर 77,423 पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये 836 अंक उछलकर 77,593 पर जा पहुंचा. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी अपने मंगलवार के बंद 23,985 की तुलना में तेजी के साथ खुलने के बाद झटके में 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 24,221 पर पहुंच गया.
इन शेयर ने मचाया गदर
स्टॉक मार्केट में तेजी के बीच जिन शेयरों ने खुलने के साथ ही गदर मचाया. उनमें बीएसई लार्जकैप में शामिल Infosys Share (3.90%), HUL Share (3.70%), LT Share (3%), Tata Steel Share (2.50%), TCS Share (2.30%), Eternal Share (2%) शामिल रहे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Coforge Share (3.30%), Persistent Share (2.55%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे.
शेयर बाजार में तेजी के तीन कारण
बुधवार को शेयर मार्केट में आई इस जोरदार तेजी के पीछे के कारणों को देखें, तो इनमें पहला आईटी स्टॉक्स में आई तूफानी तेजी से मिला सपोर्ट है. IT Index 2.8% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ कारोबार करता दिखा. जहां चिप कंपनियों के शेयर ग्लोबल स्तर पर धराशाई नजर आई, तो वहीं आईटी शेयर गदर मचाते दिखाई दे रहे हैं.
इसके अलावा दूसरा कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की वापसी को माना जा सकता है, जिनके द्वारा भारतीय इक्विटी की खरीद की जा रही है, बीते कारोबारी दिन 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का शेयरों की खरीदारी एफआईआई ने की, जिससे मार्केट के सेंटिमेंट में सुधार हुआ. इसके अलावा तीसरा कारण विदेशी बाजारों से मिले ग्रीन सिग्नल है, Gift Nifty बुधवार को खुलने के साथ ही तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया था. इसके चलते बाजार के लिए डर का पैमाना माने जाने वाले इंडिया वीआईएक्स में भी गिरावट (India VIX) दर्ज की गई और ये करीब 2 फीसदी फिसल गया.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)