scorecardresearch
 

Stock Market Crash: फिर ट्रंप की धमकी, हिल गया भारतीय बाजार, निफ्टी 24000 से नीचे फिसला

Stock Market Crash: बुधवार का दिन शेयर बाजार निवेशकों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिका से आई डोनाल्ड ट्रंप की एक धमकी के बाद देखते ही देखते Sensex-Nifty क्रैश हो गए.

Advertisement
X
ट्रंप की टैरिफ धमकी से बिखर गया शेयर बाजार. (File Photo: ITG)
ट्रंप की टैरिफ धमकी से बिखर गया शेयर बाजार. (File Photo: ITG)

अमेरिका में कोई भी हलचल होती है या फिर अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ बड़ा ऐलान करते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार पर इसका तत्काल असर देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को, जब Donald Trump ने एक बार फिर धमकी देते हुए टैरिफ बम फोड़ने का ऐलान किया. इस बार उनका निशाना फार्मा सेक्टर पर रहा और उन्होंने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने की बात कह डाली. फिर क्या था भारतीय शेयर बाजार में खौफ साफ दिखने लगा और सेंसेक्स-निफ्टी देखते ही देखते क्रैश हो गए. NSE Nifty तो एक झटके में 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया. 

ट्रंप ने ऐसा क्या कर दिया?
मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसने दुनिया में खलबली मचा दी. उन्होंने ऐलान किया कि 1 अगस्त से अगले दो सालों तक अमेरिका में आयात की जाने वाली जेनेरिक दवाओं पर Zero Tariff लागू होगा, लेकिन इस टाइमलाइन के खत्म होने के बाद एक साल तक इन दवाओं पर 100% और एक साल बाद 200% तक का टैरिफ लागू होगा.

देखते ही देखते बिखरे सेंसेक्स-निफ्टी 
ट्रंप के टैरिफ बम फोड़ने से जुड़े इस ऐलान का सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला. बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होते ही BSE Sensex पिछले बंद 77,470 से टूटकर 77,384 पर खुला और फिर आधे घंटे के कारोबार के बाद ही 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 76,722 के लेवल पर आ गया. 

Advertisement

NSE Nifty की बात करें, तो ये फिर बाजार में कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही फिसलता चला गया. 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,187 की तुलना में गिरकर पहले 24,150 पर खुला और इसके बाद तेजी से टूटता चला गया. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 23,973 पर कारोबार करता दिखाई दिया.

सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर
ट्रंप की टैरिफ धमकी के बाद जहां फार्मा कंपनियों से तमाम शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार होता नजर आया, तो वहीं अन्य बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में आई गिरावट देखें, तो BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (3.50%), SBI Share (1.75%), Axis Bank Share (1.60%), Infosys Share (1.40%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे. 

इसके अलावा बीएसई की मिडकैप कैटेगरी में Voltas Share (2.70%), Presistent Share (2.60%), Hindustan Petroleum Share (2.10%) और Godrej Properties Share (2%) की गिरावट में नजर आया. स्मॉलकैप कंपनियों में PGEL Share (5.50%) और Brigade Share (4%) टूटकर ट्रेड कर रहे थे. 

Pharma Stocks पर बड़ा असर
इस बीच Trump Warning का सबसे बड़ा असर फार्मा कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला. इनमें Lupin, Aurbindo Pharma और Gland Pharma जैसे शेयर 3 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहे थे, तो वहीं Alkem, Zydus, Cipla, Glenmark, Mankind Pharma, Fortis Healthcare और Sunpharma जैसे शेयर 1.50 से 2 फीसदी तक फिसलकर कारोबार कर रहे थे. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement