scorecardresearch
 

रिकॉर्ड से 60% नीचे ये स्‍टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, दिया बड़ा टारगेट!

शेयर बाजार में एक स्‍टॉक को लेकर ब्रोकरेज ने बड़ा टारगेट दिया है और कहा है कि इस कंपनी के आय में आगे सुधार होने की उम्‍मीद है, जिस कारण इसके शेयरों में तेजी आ सकती है.

Advertisement
X
रिकॉर्ड हाई से 60 फीसदी नीचे ये शेयर. (Photo: Representative/ITG)
रिकॉर्ड हाई से 60 फीसदी नीचे ये शेयर. (Photo: Representative/ITG)

रिकॉर्ड स्‍तर से एक शेयर 60 फीसदी तक नीचे आ चुका है और अब इस स्‍टॉक पर बा्रेकरज बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज का कहना है कि भारी गिरावट के बाद अब इस कंपनी की आय सुधर सकती है, जिससे इसके शेयरों में तेजी आ सकती है. 

ब्रोकरेज फर्मों का एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैस लिमिटेड के शेयरों पर कहना है कि रिकॉर्ड स्‍तर से यह शेयर 60 फीसदी गिरा है और साल 2026 में भी इन पर दबाव बना रहेगा, लेकिन विश्लेषकों का मानना ​​है कि मजबूत आय वृद्धि और क्षमता विस्तार से शेयरों में सुधार हो सकता है. 

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेस के शेयर जून 2024 में शेयर बाजार में लिस्‍ट हुए थे और कंपनी ने अपने प्राथमिक हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 853 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसमें उसने अपने शेयर 400 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचे थे. शेयर अपने IPO प्राइस से 35 प्रतिशत और जुलाई 2025 में बनाए गए अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से 637 रुपये से 60 प्रतिशत नीचे है. बुधवार को शेयर में 2.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह गिरकर 258 रुपये के स्तर पर आ गया.

Advertisement

कंपनी को कितना हुआ मुनाफा? 
एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैस ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए 22.88 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 25.41 प्रतिशत अधिक है. वहीं, रेवेन्‍यू में सालाना आधार पर 6.02 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और यह 87.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 15.95 प्रतिशत बढ़कर 41.73 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन बढ़कर 47.7 प्रतिशत हो गया. 

कहां तक जाएगा ये शेयर? 
जेएम फाइनेंशियल ने बताया कि एलेनबैरी का EBITDA उम्मीदों से कम रहा और PAT भी अनुमानों से नीचे रहा. जेएम फाइनेंशियल ने वित्त वर्ष 2026 के परिणामों को ध्यान में रखते हुए और पूर्वी ऑनसाइट से राजस्व योगदान में देरी को शामिल करते हुए वित्त वर्ष 2027-2028 के अपने अनुमानों में 1-3 प्रतिशत की कटौती की है. 

ब्रोकरेज ने कहा कि हम इसपर 'बाय' रेटिंग देते हैं, क्‍योंकि हमें उम्‍मीद है कि यह कंपनी वित्त वर्ष 2026-29 के दौरान 24 फीसदी रेवेन्‍यू, 30 फीसदी एबिटा और 27 CAGR दर्ज करेगी. वित्त वर्ष 2028 में EBITDA मार्जिन में 39 प्रतिशत तक सुधार होने की उम्‍मीद है और इस शेयर का टारगेट 345 रुपये रखा है. मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर 330 रुपये का टारगेट दिया है. 

Advertisement


(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement