scorecardresearch
 

Petrol-Diesel Price Hike: 434 रुपये लीटर पेट्रोल... 407 रुपये डीजल, तेल ने बिगाड़ा इस देश का खेल

Petrol-Diesel Price Hike: भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका वेस्ट एशिया संघर्ष के कारण सबसे प्रभावित देशों की लिस्ट में शामिल है. यहां लगातार पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम फूट रहा है और आम आदमी बेहाल है.

Advertisement
X
श्रीलंका में लगातार फूट रहा पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम. (File Photo: Reuters )
श्रीलंका में लगातार फूट रहा पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का बम. (File Photo: Reuters )

वेस्ट एशिया संघर्ष से गहराया तेल संकट, दुनिया के तमाम देशों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है और इसकी आग में आम लोग झुलस रहे हैं. अमेरिका-ईरान में तनातनी और दुनिया की कुल तेल जरूरत का करीब 20 फीसदी पूरा करने के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश से लेकर ब्रिटेन और भारत तक में तेल की किल्लत देखने को मिली है. 

वहीं भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में तो हालात और भी ज्यादा खराब हैं. यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक के बाद एक तगड़ी मार पड़ रही है और फिर देश में Petrol-Diesel Price Hike किया गया है. इसके बाद श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल का दाम बढ़कर अब 434 रुपये, जबकि डीजल प्राइस 407 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

पेट्रोल-डीजल ही नहीं मिट्टी का तेल भी महंगा
West Asia Conflict और इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते श्रीलंका में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. इसके साथ ही मिट्टी का तेल भी और महंगा हो गया है. श्रीलंका की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (CPS) ने शनिवार को नई दरों की घोषणा की, जो रविवार से प्रभावी हो गई हैं.

Advertisement

3 महीने में पांचवीं बार बढ़े दाम
ग्लोबल तेल संकट की मार से श्रीलंका किस कदर बेहाल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन महीनों के दौरान ही देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये पांचवीं बढ़ोतरी है. राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके पहले भी कई बार जनता से ईंधन की खपत कम करने की अपील कर चुके हैं. उनका कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण देश पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है.

अब कितने का 1 लीटर पेट्रोल-डीजल? 
श्रीलंका  सीपीसी ने कहा कि देश में पेट्रोल की कीमतों में 5.85 फीसदी, जबकि डीजल के दाम में 3.83 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतों पर नजर डालें, तो श्रीलंका में डीजल की कीमत (Sri Lanka Diesel Price) अब 15 रुपये बढ़कर 407 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

वहीं पेट्रोल (Sri Lanka Petrol Price) की बात करें, तो ये 24 रुपये महंगा होकर अब 434 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. देश में पेट्रोल-डीजल के साथ ही मिट्टी के तेल की कीमत में भी 20 रुपये प्रति लीटर की जोरदार वृद्धि की गई है और इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 285 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

22 दिनों में ट्रिपल अटैक, जारी है मार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद श्रीलंका में एक मार्च से 31 मई के बीच ईंधन की कीमतों में पांच बार संशोधन किया गया है. इनमें 22 दिनों में ट्रिपल अटैक (Petrol-Diesel Triple Attack) भी शामिल है. दरअसल, पांच बार के इजाफे में से तीन बार तो सिर्फ मार्च के पहले 22 दिनों में ही पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ था. 

Advertisement

फरवरी के अंत में देश में पेट्रोल की कीमत 293 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 434 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है यानी इसमें 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस बीच, श्रीलंकाई मुद्रा (Currency Of Sri Lanka) पर भी लगातार दबाव बना हुआ है. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार मई के दौरान श्रीलंकाई रुपया अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले तेजी से कमजोर हुआ है.

देश में कर्ज भी महंगा
सिर्फ पेट्रोल-डीजल पर ही देश में महंगाई की मार नहीं पड़ रही है, बल्कि वेस्ट एशिया संघर्ष का और भी खामियाजा श्रीलंका भुगत रहा है. हाल ही में श्रीलंका में महंगाई बढ़ने के बीच सेंट्रल बैंक (Sri Lanka Central Bank) को तीन साल बाद बड़ा फैसला लेना पड़ा. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने पॉलिसी रेट यानी नीतिगत ब्याज दरों में तगड़ी बढ़ोतरी करते हुए कर्ज महंगा कर दिया था. 

बीते मंगलवार को ब्याज दरों में 100 बेसिस पॉइंट या 1% की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद ये बढ़कर 8.75 फीसदी हो गई है. इससे पहले 2023 में आखिरी बार बढ़ा था नीतिगत ब्याज दर में इजाफा किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement