scorecardresearch
 

Petrol-Diesel Price: देश भर में स्थिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, यहां क्लिक कर चेक करें अपने शहर का रेट

iocl.com, Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल की कीमतें भाड़ा दर, वैट और स्थानीय उगाही आदि जैसे अनेक घटकों के कारण देश भर के राज्यों में अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग होती हैं. राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement
X
Petrol-Diesel Rate Stable in India: पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol-Diesel Rate Stable in India: पेट्रोल-डीजल के दाम
स्टोरी हाइलाइट्स
  • देश भर में स्थिर पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतें
  • प्रतिदिन अपडेट रेट जारी करती हैं तेल कंपनियां
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Petrol-Diesel Price 28 December 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. करीब 2 महीने से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतें स्थिर रखी हैं. केंद्र सरकार द्वारा दिवाली के दौरान पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी, जिसके बाद से अब तक तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम नहीं बढ़ाए हैं.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, दिल्ली में 28 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price) 95.41 रुपये और डीजल का भाव (Delhi Diesel Price) 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी है. iocl.com के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये और डीजल की कीमत 87.01 रुपये है. वहीं फरीदाबाद में  96.22 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 87.42 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है. 

Today Petrol-Diesel Price: आइए जानते हैं आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
पटना 105.92 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
आगरा 95.05 86.56
चेन्नई 101.40 91.43
फरीदाबाद 96.22 87.42

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा, अन्य महानगरों की बात करें तो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी तेल के दाम स्थिर हैं. कोलकाता में 104.67 रुपये में पेट्रोल और 89.79 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. 

Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92     91.09
रांची     98.52 91.56
लखनऊ     95.28 86.80
चंडीगढ़     94.23 80.09
नोएडा 95.51 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

रोजाना सुबह जारी होती हैं तेल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.  

 

Advertisement
Advertisement