Petrol and Diesel Prices Today 04 July 2021: पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधनों पर महंगाई की मार जारी है. तेल कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 04 जुलाई को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में आज (रविवार) दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में 35 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम (Diesel Price) में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल (Petrol) 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 18 पैसे महंगा होने के साथ 89.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है...
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 99.51 | 89.36 |
| मुंबई | 105.58 | 96.91 |
| चेन्नई | 100.44 | 93.91 |
| कोलकाता | 99.45 | 92.27 |
The price of petrol & diesel in is at Rs 99.51 per litre and Rs 89.36 per litre respectively today
— ANI (@ANI)
Petrol & diesel prices per litre - Rs 105.58 & Rs 96.91 in , Rs 100.44 & 93.91 in , Rs 99.45 & Rs 92.27 in
देश भर में सरकारी तेल कंपनियों ने कल (शनिवार) यानी 03 जुलाई को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे. जबकि 2 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़ी थी और डीजल के रेट स्थिर थे. आइए जानते हैं 03 जुलाई को देश के विभिन्न शहरों में डीजल-पेट्रोल का भाव क्या था...
> दिल्ली में पेट्रोल 99.16 रुपये जबकि डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर.
> मुंबई में पेट्रोल 105.24 रुपये जबकि डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर.
> चेन्नई में पेट्रोल 100.13 रुपये जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर.
> कोलकाता में पेट्रोल 99.04 रुपये जबकि डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर.
> भोपाल में पेट्रोल 107.43 रुपये जबकि डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर.
> रांची में पेट्रोल 94.62 रुपये जबकि डीजल 94.12 रुपये प्रति लीटर.
> पटना में पेट्रोल 101.21 रुपये जबकि डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर.
> बेंगलुरु में पेट्रोल 102.48 रुपये जबकि डीजल 94.54 रुपये प्रति लीटर.
> भुवनेश्वर में पेट्रोल 100.01 रुपये जबकि डीजल 97.25 रुपये प्रति लीटर.
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP
प्रतिदिन अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.