scorecardresearch
 

11% बिखरा शेयर... फिर ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट, 44% चढ़ेगा भाव!

ब्रोकरेज फर्म ने आईटी शेयरों पर बड़ा टारगेट दिया है. वहीं सोमवार को इस शेयर में भारी गिरावट देखने को मिला था और यह शेयर 11 फीसदी से ज्‍यादा गिर गया था.

Advertisement
X
आईटी शेयर में आ सकती है बड़ी तेजी. (Photo: Pixabay.com)
आईटी शेयर में आ सकती है बड़ी तेजी. (Photo: Pixabay.com)

ब्रोकरेज ने एक शेयर पर शानदार टारगेट दिया है. यह शेयर आईटी सेक्‍टर की कंपनी Persistent Systems है. सोमवार को यह शेयर 11 फीसदी गिरकर 4300 रुपये के नीचे आ चुका था, लेकिन आज इसमें तेजी आई है और यह मामूली तेजी के साथ 4,326 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. 

हालांकि, इंट्राडे के दौरान परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर 1.29 प्रतिशत गिरकर 4,242.65 रुपये के नए 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए थे. कंपनी के शेयरों में गिरावट, जर्मनी की डिजिटल इंजीनियरिंग फर्म नागरो के अधिग्रहण की घोषणा के बाद आई है. परसिस्टेंट ने 1.27 अरब यूरो के कारोबार प्राइस पर नागरो का अधिग्रहण करने पर सहमति जताई है.

कंपनी का पोर्टफोलियो होगा मजबूत
यह डील 1.4 अरब यूरो के लोन के माध्‍यम से फंड जमा किया जाएगा. परसिस्टेंट ने पहले ही नागार्गो के संस्थापक शेयरधारक के साथ एक समझौते के माध्यम से लगभग 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि इस अधिग्रहण से यूरोप में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होने की उम्मीद है. साथ ही इसके मौजूदा पोर्टफोलियो में टेक और कंज्‍यूमर सेक्‍टर भी जुड़ेंगे. यह लेनदेन 2026 की तीसरी तिमाही/2027 की पहली तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है. 

Advertisement

एक्सिस ने यह भी कहा कि परसिस्टेंट ने वित्त वर्ष 2023-26 के दौरान रेवेन्‍यू, EBITDA, PAT में क्रमशः 21 प्रतिशत, 24 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की CAGR ग्रोथ दर्ज की है, जो मजबूत क्षमताओं, डील्‍स में सफलता और रणनीतिक टेक अपनाने के बल पर संभव हुई है. एक्सिस ने यह भी कहा कि हमारा मानना है कि नागार्गो की मजबूत यूरोपीय उपस्थिति, डाइवर्सिफाई कस्‍टमर बेस और AI, SAP और एंटरप्राइज में क्षमताओं को देखते हुए, ग्‍लोबल डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनियों की तुलना में टारगेट उचित लगता है. 

44 फीसदी तेजी का अनुमान
एक्सिस ने परसिस्टेंट पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, साथ ही टारगेट प्राइस में भी कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनी ने कहा कि मौजूदा समय में कंपनी वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के क्रमशः 27 गुना और 23 गुना पी/ई मल्टीपल पर कारोबार कर रही है. हम कंपनी का वैल्‍यूवेशन वित्त वर्ष 2028 के EPS के 34 गुना पर करते हैं और शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग को 6,270 रुपये प्रति शेयर के अनचेंज टारगेट प्राइस पर बरकरार रखते हैं. यह टारगेट मौजूदा स्टॉक प्राइस से 44 फीसदी ज्‍यादा है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement