scorecardresearch
 

बिजनेसमैन ने ₹10 पर खरीदे थे Jio शेयर, 48 करोड़ का दांव बना 5800Cr!

Mukesh Ambani की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ आने वाले है और इसमें निवेश करने वाले तमाम निवेशकों की चांदी होती नजर आ रही है और कंपनी की वैल्यूएशन के हिसाब से उनकी निवेश की गई रकम में 100% का उछाल दिखा है.

Advertisement
X
जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले. (Photo: ITG)
जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले. (Photo: ITG)

शेयर बाजार को जोखिमभरा कारोबार माना जाता है, लेकिन यहां कब कौन सा शेयर कमाल करते हुए अपने निवेशक को मालामाल कर दे भविष्यवाणी करना मुश्किल है. इनमें एक है मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म का शेयर, जो स्टॉक मार्केट में लिस्टेड होने से पहले ही अपने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है. 

बिजनेसमैन महेंद्र नाहटा इसके बड़े उदाहरण हैं, जिन्होंने 16 साल पहले रिलायंस को टेलीकॉम सेक्टर में आने में मदद की थी और अब भारी मुनाफा कमाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने महज 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी, जो 100 गुना से ज्यादा बढ़ गई है.
  
48 करोड़ का निवेश हो गया इतना
टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गज कारोबारी और HDFC के प्रमोटर महेंद्र नहाटा Jio IPO से 100 गुना मुनाफा कमाने के लिए तैयार हैं. दरअसल, उनके पास जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.54 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसे उन्होंने साल 2020 में खरीदा था. इसके लिए नहाटा ने 48 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया था.

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुमान के मुताबिक, अब Jio Platforms  का वैल्यूएशन करीब 114 अरब डॉलर आंका जा रहा है और इस वैल्यूएशन के हिसाब से महेंद्र नाहटा की हिस्सेदारी का मूल्य लगभग 5,800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इस हिसाब से उनका निवेश 100 गुना हो गया है. 

Advertisement

लॉन्गटर्म फायदे का बड़ा उदाहरण 
Jio Platforms  का शेयर इस बात का भी बेहतरीन उदाहरण है कि स्मार्ट लॉन्ग-टर्म निवेश से भारी मुनाफा मिलता है. यहां बता दें कि नाहटा फैमिली ने 2020 में जियो के शेयर महज 10 रुपये प्रति स्टॉक के हिसाब से खरीदे थे. कुछ और शेयरों की खरीदारी के बाद उनके पास 0.54% हिस्सेदारी हो गई. उनके द्वारा यह निवेश रिलायंस के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के शुरुआती दौर से किया गया था, जब कंपनी ने पूरे भारत के लिए टेलीकॉम स्पेक्ट्रम हासिल किया था.

2020 के जुलाई महीने में जब जियो प्लेटफॉर्म्स ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स से रकम जुटाई थी, तब नाहटा फैमिली को 44 लाख डॉलर यानी करीब 37 करोड़ रुपये के कन्वर्टिबल डिबेंचर आवंटित हुए थे. बाद में रिलायंस ने नाहटा परिवार को अतिरिक्त शेयर भी आवंटित किए, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 0.536 फीसदी हो गई थी. 

आने वाला है Jio IPO
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स अब शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस बीच कंपनी का संभावित वैल्यूएशन निवेशकों के लिए भारी मुनाफे का संकेत दे रहा है. बीते दिनों रिलायंस की 49वीं AGM में चेयरमैन Mukesh Ambani ने आईपीओ से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया था. 

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स अपने आईपीओ के जरिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले करीब 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर सकती है. इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी हिस्सेदारी को 66.43 फीसदी से घटाकर लगभग 64.5 फीसदी कर सकती है. हालांकि Jio IPO का फाइनल साइज और शेयर प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है. मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा था कि, 'मैं आपको और सभी नए इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाता हूं कि Jio का भविष्य बेहतर होगा.'

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement