scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

96 साल की उम्र... $145 अरब नेटवर्थ, वॉरेन बफे ने बेटे को सौंपी कारोबार की कमान

वॉरेन बफे ने दिया इस्तीफा
  • 1/6

दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय से शामिल दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से अब इस्तीफा (Warren Buffett Step Down) दे दिया है, लेकिन कंपनी के साथ जुड़ाव जारी है. कंपनी में उन्हें मानद अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि उनके बेटे हॉवर्ड बफेट ने अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है. (Photo: Reuters)

96 साल के अरबपति बोले- समय जीतता है 
  • 2/6

96 साल के अरबपति बोले- समय जीतता है 
Warren Buffett की उम्र 96 साल हो चुकी है. उन्होंने बर्कशायर के शेयरहोल्डर्स को लिखे एक लेटर में कहा कि, 'समय हमेशा जीतता है. हालांकि, वह मेरे प्रति उदार रहा है.' उनके इस्तीफा देने के बाद बोर्ड ने उन्हें बर्कशायर हैथवे में तत्काल प्रभाव से मानद अध्यक्ष नामित किया, तो वहीं 1993 से बर्कशायर के डायरेक्टर उनके बेटे हॉवर्ड बफेट को अध्यक्ष नियुक्त किया है. (Photo: Reuters)

145 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक
  • 3/6

145 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक
भले ही वॉरेन बफे की उम्र 96 साल की हो चुकी है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसकी संपत्ति के आंकड़े में भी लगातार उछाल आया है. उन्होंने एक कंपड़ा व्यवसाय को आज 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मूल्य के बिजनेस में तब्दील कर दिया है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर नजर डालें, तो Warren Buffett Networth 145 अरब डॉलर है और संपत्ति के इस आंकड़े के साथ वे फिलहाल दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
11 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत
  • 4/6

11 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत
World's Top-10 Billionaires की लिस्ट में अपने दबदबा कायम रखने वाले वॉरेन बफे ने महज 11 साल की उम्र में ही शेयरों में निवेश शुरू कर दिया था. पहली बार उन्होंने सिटीज सर्विस प्रेफर्ड कंपनी के 3 शेयर खरीदे थे. शेयरों में निवेश कर मुनाफा कमाते हुए उन्होंने साल 1965 में बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) का अधिग्रहण किया था, उस समय ये एक कपड़ा कंपनी थी, जो भारी घाटे में चल रही थी. लेकिन उन्होंने अधिग्रहण के बाद इसे एक विविध होल्डिंग कंपनी में तब्दील कर दिया था और आज बर्कशायर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है. (Photo: Reuters)

ऐसे बदली कंपनी की किस्मत
  • 5/6

ऐसे बदली कंपनी की किस्मत
बर्कशायर हैथवे की शुरुआत 1839 में एक कपड़ा व्यवसाय के रूप में हुई थी. यह वास्तव में तब आगे बढ़ी जब 1965 में वॉरेन बफेट और दिवंगत चार्ली मुंगेर ने इसकी बागडोर संभाली. Warren Buffett ने अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी के जरिए बर्कशायर हैथवे को सफल निवेश फर्म बनाते हुए कई व्यवसायों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया और आज ये 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी में बदल चुकी है. इसका कारोबार पूरे अमेरिका में फैला हुआ है. इसका हेडक्वार्टर ओमाहा, नेब्रास्का में है. (Photo: Reuters)

यहां रहते हैं वॉरेन, ये है उनका निवेश मंत्र, 
  • 6/6

यहां रहते हैं वॉरेन, ये है उनका निवेश मंत्र, 
वारेन बफे का निवेश मंत्रा है कि जो समझ न आए, उसमें पैसा लगाना सबसे बड़ा रिस्क है. किसी की सलाह पर नहीं, बल्कि अपनी खुद की रिसर्च पर भरोसा करो और निवेश की शुरुआत करो. बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बफे के पास बेशुमार दौलत है और कई लग्जरी घर हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने ओमाहा स्थित उसी घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 1958 में खरीदा था. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement