भारत अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी मजबूत हो रहा है. भारत में बने अब चिप्स को कई देशों में एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही है. अमेरिका से लेकर जापान तक सानंद में बने चिप्स को डिलिवर किया जाएगा. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि गुजरात के सानंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OST) सुविधा में बने चिप्स का यूज ऑटोमोबाइल और आईटी यूज में किया जाएगा. साथ ही इसे जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप को भी एक्सपोर्ट किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस प्लांट का उद्घाटन करने के बाद वैष्णव ने कहा कि इस प्लांट में निर्मित चिप्स का उपयोग कारों, स्कूटरों और अलग-अलग आईटी सेक्टर उपयोग में किया जाएगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सुविधा में भारत में बने चिप्स जापान, अमेरिका और यूरोप को निर्यात किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे भारतीय आईटी को विश्व भर में एक नई पहचान मिलेगी.
उभरता हुआ सेमीकंडक्टर हब
आईटी मंत्री ने कहा कि पीएम के प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है. एक समय इसे असंभव माना जाता था, लेकिन हमारे लीडरशिप के साहसिक संकल्प के कारण यह वास्तविकता बन गई है. भारत में सेमीकंडक्टर इंडट्री स्थापित करने का सपना, अब साकार हो चुका है.
पीएम मोदी ने सीजी सेबी OSAT सर्विस के उद्घाटन को भारत को सेमीकंडक्टर और फ्यूचर की आईटी के लिए एक ग्लोबल सेंटर बनाने की दिशा में एक और कदम बताया. एक पोस्ट में पीएम ने कहा कि सानंद में वापस आकर सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा का उद्घाटन करना बहुत अच्छा लगा. इससे भारत को सेमीकंडक्टर और फ्यूचर का आईटी सेक्टर बनाने के हमारे प्रयासों को गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आईटी लीडरशिप का निर्माण अलग-अलग कारखानों के बजाय समूहों के माध्यम से होता है, और उन्होंने उदाहरण के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की सिलिकॉन वैली, ताइवान के ह्सिनचू साइंस पार्क, जापान के सिलिकॉन द्वीप और त्सुकुबा साइंस सिटी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज सानंद भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.
सेमीकंडक्टर का बन रहा क्लस्टर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सानंद तेजी से एक सेमीकंडक्टर क्लस्टर के रूप में उभर रहा है, जहां कई कंपनियों ने थोड़े ही समय में उत्पादन शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में माइक्रोन, केन्स और सीजी सेमी ने यहां उत्पादन शुरू कर दिया है. भारत में एक सेमीकंडक्टर क्लस्टर जन्म ले रहा है. उन्होंने कहा कि यह इकोसिस्टम चिप पैकेजिंग से आगे बढ़कर विशेष कंपनियों, रासायनिक विनिर्माण, मशीन सर्विसिंग उद्योगों, डिजाइन केंद्रों और स्टार्टअप्स को भी शामिल करेगा.