अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं (Ashwinin Vaishnaw Indian Politician and Former IAS Officer), जो वर्तमान में 8 जुलाई 2021 से भारत के रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत हैं (Vaishnaw Minister of Railways, Communications and Electronics & Information Technology ). वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं (Vaishnaw BJP Leader). जून 2019 में, वह ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य बने (Vaishnaw Rajya Sabha Member from Odisha).
वैष्णव का जन्म 18 जुलाई 1970 (Ashwini Vaishnaw Date of Birth) को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. उन्होंने 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनवीयू) जोधपुर से इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद, आईआईटी कानपुर से एम.टेक पूरा किया. वे 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में 27वें रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के ओडिशा कैडर के अधिकारी बने. 2008 में, वैष्णव पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए करने के लिए अमेरिका गए ( Ashwini Vaishnaw Education).
एमबीए करने के बाद, वैष्णव बतौर प्रबंध निदेशक जीई ट्रांसपोर्टेशन में शामिल हो गए. इसके बाद, वे सीमेंस में वाइस प्रेसिडेंट - लोकोमोटिव्स एंड हेड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रैटेजी के रूप में काम किया. 2012 में, उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र को छोड़ दिया और गुजरात में थ्री टी ऑटो लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और वी जी ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना की (Ashwini Vaishnaw Corporate Career).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @AshwiniVaishnaw है. उनके फेसबुक पेज का नाम Ashwini Vaishnaw है. वे इंस्टाग्राम पर ashwini.vaishnaw यूजरनेम से एक्टिव हैं.
CM Yogi In Vande Bharat Sleeper: वाराणसी और दिल्ली के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल मंत्री के साथ मिलकर इसकी सुविधाओं का जायजा लिया. अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच शुरू हो गई है. यह 760 किलोमीटर का सफर करीब 9 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी. वीडियो में जानें ट्रेन का टाइम टेबल, स्टॉपेज, किराया और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं. रेल मंत्री ने ट्रेन में पैंट्री, चार्जिंग पॉइंट और बर्थ तक पहुंचने के लिए बेहतर सीढ़ियों जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी.
वाराणसी से दिल्ली के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आज नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
भारत में आईफोन और दूसरे मोबाइल फोन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है. इसके पीछे प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की अहम भूमिका रही है, जिसने कंपनियों को देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. सरकार के मुताबिक, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए 19,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन दिए गए. इससे उत्पादन, निर्यात और रोजगार को बढ़ावा मिला.
First Bullet Train In India Next Year: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है और इसे लेकर युद्ध स्तर पर जारी एक-एक काम की जानकारी दी है.
Vindhya Railway Expansion: विंध्य को बड़ी सौगात. सीएम मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन. सीधी जिला पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा...
Modi Cabinet ने मंगलवार को दो बड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई. इनमें पहला इंटेग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) की स्थापना करना है, जबकि दूसरा SME को बूस्ट देने से जुड़ा है.
अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित करने का बचाव किया और कहा कि यह समारोह भारत भर के पर्यटन स्थलों पर आयोजित किया जाएगा.
Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि असम का पूरा रेल नेटवर्क अब इलेक्ट्रिक हो गया. राज्य के सीएम ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है.
दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे बिहार के यात्रियों ने नियमित ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही IRCTC ऐप और वेबसाइट पर परेशानी की शिकायत की. अब त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग शहरों से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है.
Bullet Train Latest Update: 10 साल के इंतजार के बाद आखिरकार अगले साल देश की पहली बुलेट ट्रेन यात्रियों को लेकर पटरियों पर दौड़ती नजर आने लगेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा के बाद वापी-सूरत सेक्शन का सिविल कंस्ट्रक्शन भी दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. टेस्टिंग के लिए पहला कोच भी तैयार हो चुका है. 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर पहली हाई स्पीड रेल सर्विस अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है.
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद देश के अगले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का अपडेट दिया है. करीब 1,170 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से 12 घंटे का सफर सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा और कई शहर कनेक्ट होंगे.
सोशल मीडिया पर वेस्टर्न घाट के बीच धुंध, जंगल और सुरंगों से गुजरती वंदे भारत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह बेंगलुरु-मंगलुरु रूट पर साकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड सेक्शन में हुए ट्रायल रन का है. यहां इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे को कड़ी मेहनत करनी पड़ी.
यात्रियों के सफर को आसान बनाने और ट्रेन की क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है. कुछ रूटों पर वह 4 लेन ट्रैक बिछाने जा रहा है. इससे ट्रेन के देरी होने की भी संभावना कम हो जाएगी.
भारतीय रेलवे देश के सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोरों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है. करीब 11,000 किलोमीटर लंबे 7 हाई डेंसिटी रूट्स को फोर लेन करने की योजना है, ताकि पैसेंजर और मालगाड़ियों की आवाजाही आसान हो और ट्रैक पर दबाव घटे. इसके साथ इन रूट्स पर कवच 4.0 जैसे आधुनिक सुरक्षा सिस्टम का भी विस्तार हो रहा है.
अमृत भारत एक्सप्रेस अब सिर्फ किफायती नॉन-एसी सफर तक सीमित नहीं रह सकती. रेलवे अमृत भारत 3.0 के जरिए इस ट्रेन में AC 1-टीयर, 2-टीयर और 3-टीयर जैसे विकल्प जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए 14 रेक का ऑर्डर दिया गया है और इसी वित्त वर्ष में इनके रोलआउट होने की उम्मीद है.
Vande Bharat Viral Video: सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर की वंदे भारत का घने जंगलों के बीच चलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ड्रोन कैमरे से बनाए गए इस वीडियो को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने एक्स शेयर किया है.
भारत की पहली डबल स्टैक ट्रेन का वीडियो रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया है, जो करीब 4000 टन वजन लेकर चल रही है और यह 1.3 किलोमीटर लंबी है. इसे दो इंजन खींच रहे हैं.
रेलवे बोर्ड के 2007 से अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक रेल मंत्रियों की 33 चार्टर उड़ानों पर करीब ₹8.90 करोड़ खर्च हुए. पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सबसे ज्यादा 12 बार चार्टर सुविधा ली, जबकि सुरेश प्रभु का कुल खर्च सबसे अधिक ₹3.01 करोड़ रहा. मौजूदा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2023 में बालासोर हादसे के बाद सिर्फ एक बार चार्टर विमान का इस्तेमाल किया.