7th Pay commission Latest News: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों (Haryana Govt Employees) का महंगाई भत्ता (DA) 11 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है.
सरकार के नए आदेश के मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया है. DA की ये बढ़ोतरी 01 जुलाई 2021 से लागू होगी.
हरियाणा सरकार ने पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की दर को 17% से बढ़ाकर 28% किया है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी । इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते में, 1 जनवरी, 2020, 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 से देय महंगाई दर भी शामिल है।
— DPR Haryana (@DiprHaryana)
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाने का ऐलान किया था. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई राहत को 01 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की मंजूरी दी. यह मूल वेतन/पेंशन के 17 फीसदी की मौजूदा दर में 11 फीसदी का इजाफा है.