scorecardresearch
 

चांदी के भाव में उछाल, 5800 रुपये बढ़ी कीमत, सोने भी हुआ महंगा, देखें आज का रेट

Gold-Silver Prices Today 6 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाजार खुलने के साथ आज (बुधवार), 06 मई 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत फिर 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
22  कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये के करीब (File Photo-ITG)
22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये के करीब (File Photo-ITG)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, सोना-चांदी की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है.  6 मई 2026 को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये के करीब पहुंच गई है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.

चांदी की कीमत क्या है?
चांदी के भाव में भी भारी उछाल आया है.  एक बार फिर चांदी की कीमत 2 लाख 46 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 5 मई की शाम को बाजार बंद होने के समय 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो थी. आइए जानते हैं आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Gold-Silver Prices Today 6 May 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता मंगलवार (5 मई) सुबह का रेट मंगलवार (5 मई) शाम का रेट बुधवार (6 मई) सुबह का रेट

कितना बढ़ा रेट

 

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     147557 147636 150636  3000 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      146966 147045 150033  2988 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      135162 135235 137983  2748 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      110668 110727 112977  2250 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      86321 86367 88122  1755 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      239502 240465 246333
 5868 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट्स सर्वमान्य होते हैं. ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement