scorecardresearch
 

Gold-Silver के रेट्स में गिरावट, चांदी 15 हजार रुपये सस्ती, सोने के दाम भी धड़ाम!

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते दिन शाम के समय 1 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गया था. वहीं 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरावट के साथ 1 लाख 33 हजार रुपये तक आ गया है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार 24 कैरेट सोने का रेट (File Photo-ITG)
1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार 24 कैरेट सोने का रेट (File Photo-ITG)

Gold-Silver Prices Today 02 April 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 02 अप्रैल 2026 को फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

ibjarates.com पर जारी ताजा कीमतों की बात करें तो सुबह के वक्त 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 145507 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 133284 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखी गई है.  आइए जानते हैं आज क्या है सोना और चांदी का रेट.

02 अप्रैल 2026 का Gold Rate: कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता बुधवार (1 अप्रैल) शाम का रेट गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह का रेट रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 150853 145507  5346 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150249 144924  5325 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  138181 133284  4897 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 113140 109130   4010 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88249 85122  3127 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      239836

224660

Advertisement
15176 रुपये सस्ती

बीते दिन 01 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 149569
  • शाम का रेट- 150853 

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  137005
  • शाम का रेट-  138181

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 239483
  • शाम का रेट- 239836 

बता दें कि ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement