scorecardresearch
 

BHEL Upper Circuit: आया रिजल्ट... शेयर बना रॉकेट, देखते ही देखते लगा अपर सर्किट

BHEL Share Upper Circuit: बीएचईएल शेयर ने सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर गदर मचाए रखा. चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद ये रॉकेट की तरह भागा और अपर सर्किट हिट कर गया.

Advertisement
X
तिमाही नतीजों से बमबम हुआ बीएचईएल का शेयर. (Photo: AI Generated)
तिमाही नतीजों से बमबम हुआ बीएचईएल का शेयर. (Photo: AI Generated)

शेयर बाजार में पांच राज्यों के चुनावी नतीजों वाले दिन शानदार तेजी देखने को मिली. ओपनिंग के बाद से ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए. इस बीच कई दिग्गज कंपनियों ने अपनी तिमाही नतीजे घोषित किए और इनका सीधा असर इन के शेयरों पर भी देखने को मिला. सबसे ज्यादा चर्चा में सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स का स्टॉक (BHEL Stock) रहा, जिसने चौथी तिमाही में जोरदार मुनाफा दर्ज किया और रिजल्ट आते ही शेयर में अपर सर्किट (BHEL Share Upper Circuit) लग गया. 

जोरदार रहे BHEL के नतीजे 
BHEL Q4 Results पर नजर डालें, तो इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,283 करोड़ रुपये का दर्ज किया गया. इससे पिछले साल की समान अवधि तुलना में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यााद रहा. 2025 की चौथी तिमाही में बीएचईएल का प्रॉफिट 504 करोड़ रुपये रहा था. न सिर्फ नेट प्रॉफिट, बल्कि सरकारी कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी जोरदार 12,310 करोड़ रुपये रहा, जो बीते साल से 37 फीसदी के आसपास ज्यादा है. BHEL का मार्जिन भी चौथी तिमाही में उछलकर 14.2 फीसदी पर पहुंच गया. 

रिजल्ट आते ही शेयर बना रॉकेट 
सोमवार को जैसे ही कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया. BHEL Stock रॉकेट की रफ्तार से भागने लगा और देखते ही देखते इस शएयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. BHEL Stock Price उछलकर 399 रुपये पर पहुंच गया, जो कि इस शेयर का 52 वीक का नया हाई है. 

Advertisement

हालांकि, शेयर बाजार में कारोबार खत्म होते-होते इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, लेकिन फिर भी ये 7.60 फीसदी की उछाल के सात 379.20 रुपये पर क्लोज हुआ. बीएचईएल शेयर में आई इस तूफानी तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी देखने को मिला और ये एक झटके में उछलकर 1.31 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया. बता दें कि 

एक महीने में धुआंधार रिटर्न 
बीते एक महीने से BHEL Share रॉकेट बना हुआ है और इसके निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई हो रही है. शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो महज महीनेभर में हर एक शेयर की कीमत 134 रुपये के आसपास बढ़ी है और निवेशकों को मिला रिटर्न 54.37 फीसदी रहा है. 

5 साल में छह गुना किया पैसा
बीते पांच के रिटर्न पर नजर डालें, तो इस शेयर ने अपने निवेशकों के पैसे को छह गुना से ज्यादा कर दिया है. जी हां, 7 मई 2021 को एक बीएचईएल शेयर की कीमत सिर्फ 57.80 रुपये थी, जो कि सोमवार को 379.20 रुपये पर पहुंचकर क्लोज हुई. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो निवेशकों को इस अवधि में 556.06 फीसदी का धांसू रिटर्न मिला है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement