scorecardresearch
 

Anant Ambani Gift: साइकिल से डिलीवरी कर रहा था ब्लिंकिट एजेंट, अनंत अंबानी ने दिया ऐसा गिफ्ट... आंसू रोक न सका

Anant Ambani Gift To Blinkit Agent: अनंत अंबानी ने साइकिल से डिलीवरी कर रहे एक ब्लिंकिट एजेंट को स्कूटर गिफ्ट में दिया है, जिसे लेते हुए सुजीत नाम के इस एजेंट के आंसू निकल पड़े और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
अनंत अंबानी की ओर से ब्लिंकिट एजेंट को मिला बड़ा गिफ्ट. (Photo: X)
अनंत अंबानी की ओर से ब्लिंकिट एजेंट को मिला बड़ा गिफ्ट. (Photo: X)

मुंबई में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की दरियादिली का नजारा देखने को मिला है. दरअसल, एक ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट, जो बढ़ते खर्चों की वजह से अपने काम के लिए बाइक नहीं खरीद पा रहा था, उसे Anant Ambani ने ऐसा गिफ्ट दे दिया, जिसे देखकर वो रो पड़ा. उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समाजसेवी और इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने अनंत अंबानी की तरफ से इस एजेंट को एक नया स्कूटर सरप्राइज दिया. 

Viral वीडियो में क्या है? 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दिल को छू लेने वाले वायरल वीडियो में हुसैन मंसूरी ने सुजीत नाम के एक गिग वर्कर को रोका, जो ब्लिंकिट ऑर्डर पहुंचाने के लिए अपनी साइकिल से जा रहा था. उसका नाम पूछने के बाद, मंसूरी जानना चाहते थे कि उसने बाइक आखिर क्यों नहीं खरीदी? इस पर सुजीत नाम के इस एजेंट ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, 'सर, इतने कम पैसे में मैं बाइक कहां ले पाऊंगा, महंगाई बहुत है.'

ब्लिंकिट एजेंट को अनंत अंबानी का तोहफा 
Blinkit एजेंट के अपनी परेशानी बताने के बाद मंसूरी ने सुजीत से डिलीवरी पूरी करके वापस आने को कहा और उसे सरप्राइज़ देने का वादा किया. जब वह डिलीवरी एजेंट वापस आया, तो मंसूरी ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे लाल कवर के नीचे छिपे एक गिफ्ट की ओर ले गए. गिफ्ट दिखाते हुए मंसूरी ने कहा कि यह उसके लिए अनंत अंबानी की तरफ से छोटा सा तोहफा है.

Advertisement

दरअसल, उस लाल कवर के नीचे एक बिल्कुल नया स्कूटर था. सुजीत को जब पता चला कि उसे क्या मिला है, तो वह बहुत खुश हुआ. उसने मंसूरी को गले लगा लिया और फूट-फूट कर रोने लगा, अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए उसने धीरे से Thank You Sir कहा.

अनंत अंबानी फाउंडेशन से मिला गिफ्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट को स्कूटर का यह गिफ्ट अनंत सेवा फाउंडेशन की एक पहल का हिस्सा था. राहुल कनाल और हुसैन मंसूरी के साथ मिलकर ये फाउंडेशन ने मुंबई के मेहनती लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक बांट रहा है, जो हर दिन शहर को चलाने में मदद करते हैं.

सोशल मीडिया पर Viral हुई वीडियो
अनंत अंबानी की ओर से ब्लिंकिट एजेंट को दिए गए इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और यूजर्स लगातार इस पर अपनी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं शेयर करते हुए तारीफ कर रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement