scorecardresearch
 

पोस्टर में भी सेफ नहीं लड़कियां... डांसर को चूमते अधेड़ का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक के पास एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डीजे ट्रॉली पर लगे महिलाओं की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहा है. वीडियो में एक युवक उसे उकसाता भी नजर आता है. घटना के दौरान बच्चे भी मौजूद थे. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, हालांकि अभी तक पुलिस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement
X
कुछ लोगों ने ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. Photo ITG
कुछ लोगों ने ये हरकत कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. Photo ITG

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मैठी चौक के पास एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति डीजे ट्रॉली पर लगे महिलाओं की तस्वीर वाले पोस्टर को चूमता हुआ दिखाई दे रहा है.

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पास खड़ा एक युवक इशारों-इशारों में उसे ऐसा करने के लिए उकसा रहा है. यह पूरी घटना शादी समारोह के दौरान की बताई जा रही है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे लेकर इलाके में बहस छिड़ गई है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.



वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे गाड़ी पर लगाए गए पोस्टर नजर आते हैं. इन पोस्टरों में कुछ लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक पोस्टरों के पास पहुंचता है और उन पर लगी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने लगता है. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल जाता है.

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय मौके पर छोटे बच्चे और बच्चियां भी मौजूद थीं, लेकिन इसके बावजूद बुजुर्ग व्यक्ति लगातार पोस्टरों पर लगी तस्वीरों के साथ अनुचित हरकतें करता हुआ दिखाई देता है.

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और नाराजगी देखी जा रही है. कई यूजर्स ने इस तरह की सार्वजनिक हरकत को शर्मनाक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जबकि कुछ लोगों ने इसे समाज में बढ़ती मानसिक विकृति से जोड़ते हुए चिंता भी जताई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement