scorecardresearch
 

वैशाली छात्र हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में लड़की के पिता और स्कूल गार्ड ने किया था मर्डर

वैशाली जिले में दसवीं के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का पिता बबलू चौधरी और सरकारी स्कूल का नाइट गार्ड गौरव चौधरी शामिल हैं. पुलिस का आरोप है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग था.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी पिता और स्कूल के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. (Representational Image-ITG)
पुलिस ने आरोपी पिता और स्कूल के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. (Representational Image-ITG)

बिहार के वैशाली जिले में दसवीं के छात्र शिवम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उस लड़की के पिता बबलू चौधरी और सरकारी स्कूल का नाइट गार्ड गौरव चौधरी शामिल हैं, जिसके साथ शिवम के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि इसी प्रेम संबंध को लेकर विवाद था और इसी वजह से हत्या की गई.

दरअसल, यह मामला महिसौर थाना क्षेत्र के लोदीपुर बनकट गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है. 15 अक्टूबर की सुबह स्कूल की सीढ़ियों पर शिवम का शव मिला था. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.

प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का दावा

पुलिस ने बताया कि शिवम का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था. लड़की के परिजनों ने पहले भी उसे लड़की से दूर रहने की सलाह दी थी. पुलिस का कहना है कि उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी. इसके बावजूद शिवम लड़की से बातचीत कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की लड़की के पिता बबलू चौधरी ने स्कूल के नाइट गार्ड गौरव चौधरी के साथ मिलकर शिवम को बुलाया. आरोप है कि दोनों उसे देर रात स्कूल ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में बबलू चौधरी और गौरव चौधरी को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट, खून से सना कपड़ा और चप्पल बरामद की गई है. पुलिस बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 

15 अक्टूबर को मिला था छात्र का शव

दरअसल, 15 अक्टूबर की सुबह लोदीपुर बनकट गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की सीढ़ियों पर शिवम का शव मिला था. शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी. अब पुलिस ने जांच के बाद दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, मामले की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद है. जांच में जुटी टीम बरामद सामान और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement