scorecardresearch
 

रात में आसमान से गिरा जलता हुआ LED बल्ब, उस पर लिखा था ‘Made in Korea’... गांव में मचा हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर में देर रात आसमान से LED बल्ब जलता हुआ एक अजीब सा डिवाइस गिरने से गांव में हड़कंप मच गया. डिवाइस पर ‘Made in Korea’ लिखा था. उसके साथ पैराशूट जैसी डोर जुड़ी थी. ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने डिवाइस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
आसमान से गिरे डिवाइस में जल रहा था एलईडी बल्ब. (Photo: Screengrab)
आसमान से गिरे डिवाइस में जल रहा था एलईडी बल्ब. (Photo: Screengrab)

रात का वक्त था. गांव के लोग अपने-अपने घरों में थे. तभी अचानक एक अजीब-सा डिवाइस आसमान से नीचे आ गिरा. उसमें LED बल्ब जल रहा था. पास जाकर लोगों ने देखा तो उस पर 'Made in Korea' लिखा था. उसके साथ पैराशूट जैसी डोर भी बंधी थी. अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कोई इसे जासूसी करने वाला डिवाइस बताने लगा, तो किसी को लगा कि इसके जरिए इलाके की जानकारी जुटाई जा रही है.

मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है. विभूतिपुर इलाके के बेलसंडी डीह गांव में रात के वक्त यह डिवाइस गिरने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस डिवाइस को जांच के लिए ले गई. शुरुआती जांच में पुलिस ने डिवाइस पर मौसम विभाग से जुड़ा होने का संकेत देने वाली जानकारी मिलने की बात कही है. हालांकि, यह डिवाइस असल में क्या है और कहां से आया, इसकी जांच चल रही है.

यहां देखें Video

लोगों का कहना है कि गांव में देर रात आसमान से यह डिवाइस गिरा. उसमें LED बल्ब जल रहा था. अचानक आसमान से इस तरह की चीज गिरते देख सब हैरान रह गए. जब लोग उसके पास पहुंचे, तो उनकी नजर डिवाइस पर लिखे ‘Made in Korea’ पर पड़ी. इसके साथ पैराशूट जैसी डोर भी थी. इस डोर की लंबाई करीब 200 से 350 मीटर है.

Advertisement

अब गांव में सवाल उठने लगे. आखिर यह चीज है क्या? इसे आसमान में किसने छोड़ा था? क्या यह किसी तरह की निगरानी करने वाला उपकरण है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? अलग-अलग तरह की चर्चाओं के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: MP के गांव में आसमान से गिरा डिवाइस... 'मलेशिया' लिखा देख मची अफरा-तफरी, लोग खेतों की तरफ भागे

किसी अनजान चीज का अचानक आसमान से गिरना और उस पर विदेशी नाम दिखाई देना, लोगों के मन में सवाल पैदा कर सकता है. बेलसंडी डीह में भी ऐसा ही हुआ. पुलिस की शुरुआती जांच में यंत्र पर मौसम विभाग से संबंधित जानकारी मिली. आशंका जताई गई कि यह वायुमंडल की जांच करने वाले उपकरण से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने पूरी जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ होने की बात कही है. मामले की जानकारी जिला स्तर पर भेजी गई है. अब जांच के जरिए यह पता लगाया जाना है कि यंत्र किस तरह का है, इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाता है और यह गांव तक कैसे पहुंचा.

क्या मौसम की जानकारी जुटाने वाले उपकरण भी आसमान से गिरते हैं?

हां, मौसम की जानकारी जुटाने के लिए गुब्बारों के साथ उपकरण आसमान में भेजे जाते हैं. इन्हें मौसम संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे उपकरण तापमान, वायुदाब, नमी और हवा से जुड़ी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं. मौसम संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण आम तौर पर मौसम के गुब्बारे के साथ ऊपर भेजे जाते हैं. गुब्बारा ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फट सकता है और उपकरण नीचे गिर सकता है. कुछ उपकरणों में नीचे आने के दौरान गिरने की गति कम करने के लिए पैराशूट भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बेलसंडी डीह में मिला डिवाइस क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement