scorecardresearch
 

मुजफ्फरपुर में 20 लाख की लूट, ज्वेलरी कारोबारी से आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक आभूषण व्यापारी से 20 लाख रुपये लूट लिए. इस घटना से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की लूट पुलिस की बेरुखी से हो रही है.

Advertisement
X
आभूषण व्यापारी, जिसके साथ 20 लाख की हुई लूट. (Photo: Screengrab)
आभूषण व्यापारी, जिसके साथ 20 लाख की हुई लूट. (Photo: Screengrab)

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. जिले के पानापुर इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी से करीब 20 लाख रुपये के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार काटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी आभूषण कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की पानापुर बड़ा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है. मंगलवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर अकेले बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पानापुर ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की टंकी पर रखे झोले को छीनकर फरार हो गए. झोले में करीब 250 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण रखे थे.

यह भी पढ़ें: फर्जी सिम, नकली खाते और करोड़ों की लूट... सूरत में ₹47.44 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़

पीड़ित कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

सुरेंद्र प्रसाद दुकानदार 

मामले में डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि बदमाश बाइक की टंकी पर रखा आभूषण से भरा झोला लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की बेरुखी से चोरों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस को सुनसान वाली जगहों पर अतिरिक्त पेट्रोलिंग करना चाहिए.  

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement