scorecardresearch
 

मधुबनी में पोल से बांधकर महिला को पीटा, पीड़िता ने कहा- 10 हजार का लोन लिया था, 4 लाख भर चुकी हूं

बिहार के मधुबनी में कर्ज के विवाद को लेकर एक महिला को बिजली के पोल से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पीड़िता ने कहा- 10 हजार का लोन लिया था. (Photo: Screengrab)
पीड़िता ने कहा- 10 हजार का लोन लिया था. (Photo: Screengrab)

बिहार के मधुबनी से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया.

मामला मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित महिला ने एक निजी कंपनी से कर्ज लिया था. आरोप है कि समय पर किश्त नहीं चुका पाने को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया.

पीड़िता का कहना है कि उसने 10 हजार रुपये का लोन लिया था, लेकिन अब तक वह लगभग 4 लाख रुपये चुका चुकी है. इसके बावजूद उससे और पैसे की मांग की जा रही थी, जिससे विवाद और बढ़ गया.

बीते मंगलवार को गांव की कुछ महिलाएं उसके घर पहुंचीं. आरोप है कि उन्होंने उसे जबरन घर से बाहर खींचा और बिजली के पोल से बांध दिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की.

madhubani woman beaten tied to electric pole video loan dispute

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में महिलाओं ने पूर्व प्रधान को चप्पलों से पीटा, कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद

Advertisement

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया. वीडियो में महिला को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है.

पुलिस ने महिला को आरोपियों को चंगुल से छुड़ाया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया. घायल हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द कार्रवाई की बात कह रही है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: अमित रंजन)
Live TV

Advertisement
Advertisement