scorecardresearch
 

पटना: 'फेमस होने के लिए विवादों का इस्तेमाल करते हैं फैजल खान', गुरु रहमान का बड़ा दावा

पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में गुरु रहमान ने खान सर (फैजल खान) और रौशन आनंद पर सोशल मीडिया के जरिए फर्जीवाड़ा करके फेमस होने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद मंगलवार को पटना कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अहम सुनवाई होनी है.

Advertisement
X
अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में होगी अहम सुनवाई (File Photo)
अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में होगी अहम सुनवाई (File Photo)

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. जाने-माने शिक्षक गुरु रहमान ने दावा किया है कि फैजल खान उर्फ खान सर सिर्फ फेमस होने के लिए विवादों का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात मशहूर होने और फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर अहम सुनवाई होनी है. 

गुरु रहमान ने इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि ये लोग असली शिक्षक नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया का सहारा लेकर बड़े फ्रॉड बने बैठे हैं. फैजल खान किस तरह हर विवाद को अपने फायदे के लिए भुनाते हैं, यह अब सबके सामने आ चुका है. रहमान के मुताबिक, कम समय में नाम कमाने की चाहत में इन लोगों ने फर्जीवाड़ा किया तथा शिक्षा के पवित्र क्षेत्र को पूरी तरह व्यापार बना दिया है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 2 जून को पटना में एक कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग के साथ तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा है. इसमें 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान का नाम सामने आया था. पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद से वे फरार हैं. SIT उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पटना सहित आसपास के इलाकों में कई जगह छापे मार रही है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर ने पटना सिविल कोर्ट का रुख किया. उन्होंने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर मंगलवार यानी 9 जून को अहम सुनवाई होनी है. कोर्ट के इस फैसले पर ही अब आगे की कानूनी दिशा तय होगी.

Advertisement

इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के रौशन आनंद और अन्य लोगों पर आरोप लगे थे. इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. दरअसल, एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी बढ़ गया, जिसमें खान सर के गार्ड को सरेआम फायरिंग करते हुए दिखाया गया था. इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की तथा जांच को तेज कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement