scorecardresearch
 

NEET UG 2026 री-एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को बसों में फ्री यात्रा, बिहार सरकार का ऐलान

NEET UG 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल सभी परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है. यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

Advertisement
X
Ahead of the NEET-UG 2026 re-exam, Bihar Chief Minister Samrat Choudhary announced free travel for students on all state government buses. (Photo: PTI)
Ahead of the NEET-UG 2026 re-exam, Bihar Chief Minister Samrat Choudhary announced free travel for students on all state government buses. (Photo: PTI)

बिहार में NEET UG 2026 के री-एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. NEET री-एग्जान देने वाले सभी उम्मीदवार राज्य की सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "बिहार में NEET परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी.हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह साफ नहीं किया कि यह मुफ्त यात्रा सुविधा केवल परीक्षा वाले दिन (21 जून) के लिए है या परीक्षा से पहले के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी.


परीक्षार्थियों और अभिभावकों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन, मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) से अपील की है कि वे परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता की मदद करें. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड्स, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर परीक्षार्थियों के लिए पानी और सत्तू की व्यवस्था की जाए. बता दें कि सत्तू एक पौष्टिक और ठंडा पेय पदार्थ है जो गर्मी में छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

NEET परीक्षा कब है?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने हाल ही में NEET UG 2026 की री-एग्जाम की तारीख 21 जून घोषित की है. पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप के चलते पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है.

Advertisement

बिहार सरकार का यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत है जो गरीब और मध्यम वर्ग से आते हैं. मुफ्त बस यात्रा से उन्हें यात्रा खर्च की चिंता नहीं रहेगी और वे परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे. बता दें कि परीक्षार्थी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए अपनी NEET एडमिट कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ रखें.अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के बस डिपो या शिक्षा विभाग से संपर्क करें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement