scorecardresearch
 

नया लुक... जबरदस्त फीचर्स! लॉन्च हुआ Kia Sonet का Aurochs एडिशन, कीमत है इतनी

Kia Sonet के नए Aurochs एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल से और भी बेहतर बनाते हैं. ये स्पेशल एडिशन किआ सॉनेट के HTX वेरिएंट पर बेस्ड है.

Advertisement
X
Kia Sonet Aurochs Edition
Kia Sonet Aurochs Edition

किआ इंडिया ने अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के नए Aurochs एडिशन को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की कीमत 11.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. ये स्पेशल एडिशन इस एसयूवी के HTX वेरिएंट पर बेस्ड है और कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए हैं, जो कि इसे और भी बेहतर बनाते हैं. 

Sonet Aurochs एडिशन को कंपनी ने कुल चार रंगों में पेश किया है, जिसमें ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल शामिल है. इसमें फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, सेंटर व्हील कैप्स, ग्रिल, डोर गार्निश और साइड स्किड प्लेट्स पर टेंजेरीन एक्सेंट दिए गए हैं. इसके अलावा 16 इंच का डायमंड कट् अलॉय व्हील, LED हेडलैंप, ऑरोच एडिशन की बैजिंग दी गई है. 

Kia Sonet Aurochs के वेरिएंट्स और कीमत: 

वेरिएंट्स  इंजन   कीमत (एक्स-शोरूम)
Sonet Aurochs Edition 1.0 Petrol iMT 11.85 लाख रुपये
Sonet Aurochs Edition 1.0 Petrol DCT 12.39 लाख रुपये
Sonet Aurochs Edition 1.5 Diesel iMT 12.65 लाख रुपये
Sonet Aurochs Edition 1.5 Diesel AT 13.45 लाख रुपये
Kia Sonet Aurochs Edition
Kia Sonet Aurochs Edition

पावर और परफॉर्मेंस: 

कंपनी ने इसे डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्प के साथ पेश किया है, इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया है. जो कि 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) का भी विकल्प मिलता है. इसका पेट्रोल इंजन 118bhp की पावर और डीजल इंजन 114bhp की पावर जेनरेट करता है. 

Advertisement

मिलते हैं ये फीचर्स: 

Kia Sonet के इस स्पेशल एडिशन में 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 4 एयरबैग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट फंक्शन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पिछली सीट के यात्रियों के लिए रियर AC वेंट्स, ड्राइव और ट्रैक्शन मोड्स मिलते हैं. 

Advertisement
Advertisement