हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक Xtreme 200R की कीमत का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस नई बाइक की कीमत 88,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इस बाइक को कॉन्सेप्ट फॉर्म में सबसे पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था. इसके बाद कंपनी ने इसे जनवरी में सारे स्पेसिफिकेशन्स के साथ शोकेस किया था. हालांकि तब भी इसकी कीमत नहीं बताई गई थी.
अब इस बाइक को नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. वेबसाइट के मुताबिक इस नई कीमत को आठ उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए रखा गया है. इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 200cc वाले दूसरे बाइक्स की तुलना में काफी कम कम रखी गई है.
बाजार में इसका मुकाबला और Bajaj Pulsar NS200 जैसी बाइक्स से रहेगा. Apache RTR 200 4V की भारत में शुरुआती कीमत 1.03 लाख रुपये है, वहीं Pulsar NS200 की कीमत भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में ये बाइक बाजार में 200सीसी सेगमेंट में काफी किफायती साबित होगी. फिलहाल इसकी डिलीवरी कब शुरू होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
इस बाइक में 200cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ये इंजन 18.4bhp का पावर और 17Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी के दावे के मुताबिक इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रतिघंटे है. ये बाइक 0 से 60 प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में महज 4.6 सेकंड का समय लेगी.
फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में LED DRLs, LED से लैस टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. बाइक को तैयार करते वक्त इसकी परफॉर्मेंस और ब्रेकिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. के फ्रंट पार्ट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर सेक्शन में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. साथ ही इस बाइक के दोनों व्हील्ज पर कंपनी ने डिस्क ब्रेक के अलावा ABS भी दिया है. ग्राहकों को ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.