scorecardresearch
 

सिर्फ 30 लोग खरीद पाएंगे ये Mini Cooper S, भारत में लॉन्च हुआ खास वेरिएंट, इतनी है कीमत

Mini ने भारत में अपनी एक खास कार को लॉन्च किया है. ये कार कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मिनी कूपर एस का स्पेशल एडिशन है, जो सीमित संख्या में मिलेगा. कंपनी ने Mini Cooper S GP Inspired Edition को लॉन्च किया है, जो 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन और लेवल-1 ADAS के साथ आती है. इसकी सिर्फ 30 यूनिट्स ही कंपनी बेचेगी.

Advertisement
X
Mini Cooper S GP Inspired Edition की सिर्फ 30 यूनिट्स ही कंपनी बेचेगी. (Photo: Mini India)
Mini Cooper S GP Inspired Edition की सिर्फ 30 यूनिट्स ही कंपनी बेचेगी. (Photo: Mini India)

मिनी इंडिया ने भारत में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो एक स्पेशल और लिमिटेड एडिशन व्हीकल है. कंपनी ने मिनी कन्वर्टिबल के बाद मिनी कूपर एस का स्पेशल वेरिएंट लॉन्च किया है. इस कार का नाम मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन (Mini Cooper S GP Inspired Edition) है. 

कार के नाम से आप इसकी खासियत को समझ सकते हैं. ये कार मिनी जीपी से प्रेरित है, जो ब्रांड की अब तक की सबसे पावरफुल कार है. इतना ही नहीं भारत में मिनी की इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स मिलेंगी. हर कार पर एक नंबर होगा, जो बताएगा कि 30 कारों में से ये कौन-सी है. 

कितनी है कीमत? 

मिनी कूपर एस जीपी इंस्पॉयर्ड एडिशन (Mini Cooper S GP Inspired Edition) 58.9 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. भारत में इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स ही मिलेंगी. कार को स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग रखने के लिए इसमें कुछ एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स भी होंगे. 

यह भी पढ़ें: SUV के झुंड में इकलौती सेडान! 6.26 लाख कीमत...33KM माइलेज

इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. आप 1.5 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं. मिनी कूपर एस जीपी इंस्पॉयर्ड एडिशन सिर्फ एक कलर ऑप्शन लेजेंड ग्रे में आएगी. कार पर आपको रेड कलर का वर्क कई जगहों पर नजर आएगा. ओआरवीएम से लेकर रूफ तक पर रेड कलर दिखेगा. 

Advertisement

दमदार फीचर्स मिलेंगे

कार के बोनट और साइड्स पर रेड स्ट्रिप्स दी गई हैं. इसके अलावा जीपी इंस्पायर्ड की बैजिंग आपको कार के दरवाजों पर मिलेगी. इसमें 18 इंच के जीसीडब्लू एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो रेड सेंटर कैलिपर के साथ आते हैं. इसके अलावा आपको कार पर वो नंबर भी मिलेगा, जो बताएगा कि ये 30 यूनिट्स में से कौन-सी कार है. 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल-CNG हुए महंगे, इन गलतियों से कम होता है कार का माइलेज

मिनी कूपर एस जीपी इंस्पायर्ड एडिशन में लेवल-1 ADAS मिलता है. ये कार 9.4 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है. कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement