15 May 2026
By: Aajtak Auto
15 मई की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. साथ ही सीएनजी भी महंगी हो गई है.
Photo: ITG
जहां पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सीएनजी भी दिल्ली में 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है.
Photo: ITG
फ्यूल की कीमतों पर ईरान युद्ध का असर पड़ा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं, लेकिन कार के माइलेज को जरूर कंट्रोल कर सकते हैं.
Photo: ITG
लोग बेहतर माइलेज के लिए ड्राइविंग स्टाइल पर फोकस करते हैं, लेकिन कार का मेंटेनेंस भी जरूरी है, जो आपकी कार का माइलेज बेहतर कर सकता है.
Photo: Unsplash
सबसे पहले आपको टायरों का प्रेशर चेक करना चाहिए. अगर हवा कम है, तो उसका असर आपकी कार के माइलेज पर पड़ेगा.
Photo: Unsplash
अगर आपने अपनी कार की सर्विस नहीं कराई है, तो उसे तुरंत करा लें. क्योंकि समय पर सर्विस ना होने की वजह से कार के माइलेज पर असर पड़ता है.
Photo: Unsplash
एयर फिल्टर को साफ या फिर जरूरत हो तो रिप्लेस करें. गंदे एयर फिल्टर की वजह से इंजन तक हवा नहीं पहुंचती है, जिससे फ्यूल कंजम्पशन बढ़ता है.
Photo: Unsplash
कार में बेवजह के वजन को लेकर ना घूमें. अगर कार का वजन ज्यादा होगा, तो निश्चित रूप से उसकी फ्यूल एफिशिएंसी पर असर पड़ेगा.
Photo: Unsplash
इसके अलावा अगर कार में किसी भी तरह की वॉर्निंग लाइट दिख रही है, तो उसे इग्नोर ना करें. आपको तुरंत ही कार को चेक कराना चाहिए.
Photo: Unsplash