20 May 2026
By; Ashwin Satyadev
इंडियन कार मार्केट में एसयूवी क्रांति चल रही है. मंथली सेल्स के टॉप 10 कारों की लिस्ट में आधे से ज्यादा SUV कारों का दबदबा है.
Photo: ITG
मिनी, माइक्रो, कॉम्पैक्ट, सब-फोर मीटर सहित SUV के जितने रूप भारत में हैं, उतने किसी भी बाजार में नहीं हैं.
Photo: ITG
बाजार में हर ग्राहक वर्ग के लिए उसके बज़ट और जरूरत के हिसाब से SUV गाड़ियां मौजूद हैं. यही कारण है कि SUV की बाढ़ नहीं सुनामी सी आ गई है.
Photo: Nissan.com
लेकिन FY2026 में सेडान मार्केट ने जोरदार कमबैक किया है. इस दौरान कुल 3,99,003 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई, जो सालाना आधार पर 19.3% की बढ़त दिखाती है.
Photo: ITG
एक समय ऐसा लग रहा था कि SUV के बढ़ते क्रेज के बीच सेडान कारें पीछे छूट जाएंगी, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है.
Photo: Hyundai.com
SUV के इस झुंड में इकलौती सेडान ऐसी भी है जिसने सबको पछाड़ रखा है. हम बात कर रहे हैं मारुति डिजायर की.
Photo: ITG
Maruti Dzire अप्रैल की बेस्ट सेलिंग कार बनी है. इस दौरान इसके कुल 23,580 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल अप्रैल (16,996 यूनिट) के मुकाबले 39% ज्यादा है.
Photo: ITG
वहीं Tata Punch अप्रैल की बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है. इसके कुल 19,107 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल अप्रैल (12,496 यूनिट) के मुकाबले 53% ज्यादा है.
Photo: ITG
फाइनेंशियल ईयर (FY2026) की बात करें तो इसमें भी डिजायर सबसे आगे है. 6.25 लाख की इस कार ने सेगमेंट के 57.4% बाजार पर कब्जा कर रखा है.
Photo: ITG
आइये देखें बीते फाइनेंशियल ईयर की टॉप 6 बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट-
Photo: ITG
पूरे फाइनेंशियल ईयर में टाटा टिगोर के 12,147 यूनिट बेचे गए हैं. 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस सेडान का मार्केट शेयर 3.0% रहा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
स्कोडा स्लाविया के कुल 14,382 यूनिट बेचे गए हैं. स्कोडा की सबसे सस्ती सेडान तकरीबन 3.6% मार्केट शेयर करती है.
Photo: skoda-auto.co.in
फॉक्सवैगन वर्टस के कुल 22,959 यूनिट बेचे गए हैं. 5-स्टार सेफ्टी और पेट्रोल इंजन ऑप्शन (1.0 लीटर और 1.5 लीटर) में आने वाली ये कार 5.8% मार्केट शेयर करती है.
Photo: volkswagen.co.in
होंडा अमेज के कुल 32,906 यूनिट बेचे गए हैं. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाली ये कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में तकरीबन 8.2% मार्केट शेयर करती है.
Photo: Hondacarsindia.com
हुंडई ऑरा के कुल 68,066 यूनिट बेचे गए हैं. डिजायर की चिर प्रतिद्वंदी ये सेडान 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG में भी आती है. ये कार 17.1% मार्केट शेयर करती है.
Photo: Hyundai.com
मारुति डिजायर के कुल 2,29,130 यूनिट बेचे गए हैं. 1.2 लीटर इंजन, 5-स्टार सेफ्टी और 34 किमी माइलेज वाली ये सेडान तकरीबन 57.4% बाजार पर कब्जा किए हुए है.
Photo: ITG
नोट: यहां पर कारों की कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है. सेल्स यूनिट और मार्केट शेयर फाइनेंशियल ईयर-26 (FY2026) के मुताबिक दिए गए हैं.
Photo: Freepik